सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

सोमवार, 22 मई 2017

हल्दी और सौँदर्य

                                                                हल्दी और सौँदर्य 



दोस्तों नमस्कार 
    आज  हम रसोई  में बहुत ही आसानी से मिलने वाली हल्दी से किस   प्रकार अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते है इसके प्रयोग बताएँगे। आप इन्हे अपनाइये और अपनी त्वचा को और खूबसूरत और स्वस्थ बनाइये। 
१. दाग-धब्‍बे और झाइयां हटाने में हल्‍दी का कोई सानी नहीं। हल्दी और काले तिल को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बनाकर लगाने से त्‍वचा साफ और निखरी हो जाती है। हल्‍दी और दूध से बना पेस्‍ट भी त्‍वचा का रंग निखरने और चेहरे को खिला-खिला रखने के लिए बहुत असरदार होता हैं।
२. अगर आप अनचाहे बालों से परेशान है तो हल्‍दी का प्रयोग करें। अनचाहे बालों को हटाने के लिए हल्दी पाउडर को गुनगुने नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। इस उपाय से शरीर के अनचाहे बाल धीरे-धीरे हट जाते हैं और त्‍वचा कोमल हो जाती है। 
३. हल्‍दी सनस्‍क्रीन लोशन की तरह काम करता है। अगर धूप के कारण आपकी त्‍वचा में टैनिंग हो गई है तो टैन से निजात पाने के लिए बादाम पेस्‍ट, हल्दी व दही मिला उसे त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे टैनिंग खत्म हो जाएगी। साथ ही त्‍वचा में निखार भी आएगा।
४. हल्‍दी शरीर या त्‍वचा पर पड़े पिगमेंटेशन को दूर करने में लाभप्रद है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ी सी हल्‍दी को पीस कर उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये या फिर चाहें तो इसको खीरे के साथ भी मिक्‍सी में पीस कर लगा सकती हैं। हल्‍दी का इस्‍तमाल आपको एक बार नहीं बल्कि अच्‍छा रिजल्‍ट देखना है तो कई बार करना चाहिये।
५. चेहरे पर पिंपल आ गए हों तो हल्‍दी पाउडर और उसमें चंदन तथा पानी मिला कर पेस्‍ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल जल्‍दी ही ठीक हो जाएगें। हल्‍दी उन सभी क्रीमों से बेहतरीन होती है जो बाजार में अच्‍छी होने का दावा करती हैं।
६. यह बॉडी स्‍क्रब का भी काम करता है। बस नहाने से पहले हल्‍दी पाउडर, पानी और आंटे का पेस्‍ट बनाइये और शरीर पर रगडिये। ऐसा कई बार लगातार करने से आपका शरीर चमक उठेगा और स्‍वस्‍थ्‍य रहेगा। अगर हालही में आपकी शादी होने वाली है तो इस पेस्‍ट को अभी से ही लगाना शुरु कर दें।
७. चार से पांच चम्मच बेसन में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं और चार से पांच चम्मच कच्चा दूध व एक चम्मच शहद मिलाएं मिलाएं।इस लेप के 15 से 20 मिनट तक चेहरे आर गर्दन पर लगाकर रखें और ठंडे पानी से धो लें। यह मुंहासे दूर करने, त्वचा मॉश्च्युराइज करने और ग्लो बढ़ाने में मददगार है।
८. दो चम्मच चंदन पाउडर में तीन से चार चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं और दो चम्मच दूध मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें और इससे 10-15 मिनट तक चेहरे क‌ी मसाज करें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें और पानी से धोएं। इससे त्वचा में निखार आएगा।
९. आधा कप दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा से टैनिंग दूर करता है। टैन हो चुकी त्वचा पर इस लेप को 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें।
१०. दो से तीन चम्मच शहद में दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं और दो चुटकी हल्दी डालकर फेंट लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं और निखार बरकरार रहता है।
११. एक चम्मच हल्दी में एक से दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर अधिकतम 20 मिनट तक छोड़ दें। यह प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है।

                                      आशा है ये ब्यूटी टिप्स आप जरूर आजमाएंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें