सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

सोमवार, 22 मई 2017

करी पत्ते

 दोस्तों नमस्कार


करी पत्ते में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो की विशेष रूप से बालों के रोम में शक्ति प्रदान करने का काम करते है। प्रदूषण के कारण या बालों को मजबूत बनाने के नकली उत्पादों का उपयोग करने की वजह से बालों का नुकसान होता है व बाल गिरने लगते है। करी पत्ते इन बालों को मजबूती प्रदान करते है।
१. कडीपत्ता का उपयोग, करी पत्तो से तैयार किया हुआ तेल, सूखे व बेजान बालो में फिर से जान लाने के लिए बड़ा ही उपयोगी साबित होता है। नारियल के तेल में कुछ साफ़ करी पत्तो को मिला कर उसे गरम करे। ठंडा होने के बाद उसे 5 मिनट तक सर पर लगाये, और 30 मिनट तक रहने दे। बाद में उससे शैम्पू से धो ले।
२. करी पत्ता के लाभ, आधा कप करी पत्तो को दही के साथ पीस ले व उस मिश्रण को अपने बालो पे लगाये, व कुछ मिनिटो बाद धो ले।
३. करी पत्तो को आप “हेयर टॉनिक” भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए करी पत्तो को इतना उबाल ले की वह पानी में घुल जाये व पानी का रंग हरा हो जाये। इस टॉनिक को 15-20 मिनट तक अपने सर  पर लगाये| हफ्ते भर में 2 बार इससे बालो की मसाज करने से बालो को काफी फायदा पहुचता है
४.  इन पत्तियों में बहुत मात्रा में प्रोटीन और बीटा कैरोटीन होता है, जो बालों की हानि को रोकने के साथ ही बालो को पतला होने  से रोकने में मदद करता है। यह बालों के रोम को नया जीवन प्रदान करता है। हमें इसका उपयोग सब्ज़ियों के साथ करना चाहिए जो की बहुत ही गुणकारी होता है| यह बालो के शाफ़्ट (वह बाल जो सर से थोड़ा ऊपर होते है) को भी मजबूती प्रदान करता है। यह बालो को जड़ सेमजबूत बनता है।
५. कढ़ी पत्ता के फायदे, करी पत्तों के साथ नीम और शिकाकाई मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे आपकी बाल सम्बन्धी सारी समस्याएँ दूर हो जाएंगी। आप करी पत्तों में दही मिलाकर बालों के लिए अच्छा मास्क भी बना सकते 
६. इन पत्तियों में काफी मात्रा में प्रोटीन तथा बीटा कैरोटीन होता है जो बाल झड़ने तथा पतले होने से रोकता है। इन पत्तियों में एमिनो एसिड तथा एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो बालों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स से आपके बालों को नमी भी मिलती है। अगर आप डैंड्रफ की वजह से बाल झड़ने से परेशान हैं, तो करी पत्ते आपके सिर की मृत कोशिकाएं हटाते हैं जो डैंड्रफ के लिए ज़िम्मेदार होती हैं।
७. करी पत्ते का एक गुच्छा ले कर उसे साफ पानी से धो लें और सूरज की धूप में तब तक सुखा लें, जब तक कि यह सूख कर कड़ा न हो जाए। फिर इसे पाउडर के रूप में पीस लें अब 200 एम एल नारियल के तेल में या फिर जैतून के तेल में लगभग 4 से 5 चम्मच कड़ी पत्ती मिक्स कर के उबाल लें। दो मिनट के बाद आंच बंद कर के तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। तेल को छान कर किसी एयर टाइट शीशी में भर कर रख लें
८. अपनी पसंद के या फिर बालों के लिए लाभप्रद कोई भी तेल जैसे नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल, जोजोबा ऑयल, बादाम का तेल आपस में मिलायें। आप 2 या 2 से अधिक तेल आपस में मिला सकते हैं।
करी पत्ते (अच्छी तरह से साफ़ और धुले हुए होने चाहिए)।अब मिलाये हुए तेल को गैस पर गर्म करें और जब वह अच्छी तरह गर्म हो जायें तो उसमे करी पत्ता डालें। करी पत्ता डालते ही वह तेल में तलना शुरू हो जाएंगे। जब सभी पत्ते तेल में अच्छी तरह तल कर एकदम काले पड़ जायें तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इस तेल को किसी छन्नी में से छान लें और बॉटल में स्टोर करें।आप इस तेल को लगभग 1 से 11/2 महीने तक स्टोर कर रख सकते हैं।इस तैयार तेल से अपने सिर की त्वचा (scalp) की मालिश करें। मालिश अगर सिर धोने के एक रात पहले करेंगे तो बेहतर होगा। आप इस बहुप्रयोगी तेल में अन्य सामग्री भी मिला कर इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे इसके गुण और अधिक बड़ जाएंगे; जैसे:अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे और बेजान हैं और आप इन्हे नरम मुलायम और चमकदार बनाना चाहती हैं तो इस तेल को दही या फिर एलोवेरा जेल के साथ मिला कर इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो इस तेल को एग योक (egg yolk) के साथ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके बाल रेशमी मुलायम बनेंगे बल्कि बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाबा मिलेगा जिससे वो लम्बे और घने बनेंगे।अगर आपके बाल डैंडरफ के कारण झड़ रहे हों तो इस करी पत्ता तेल में नीम्बू का रस मिलायें और बालों की जड़ में अच्छी तरह से लगायें। इससे आपको डैंडरफ से छुटकारा मिलेगा और बाल भी जड़ से मजबूत बनेंगे।अगर आपके बाल अत्यधिक चिपचिपे और ऑयली हों तो इस करी पत्ता तेल को इस्तेमाल करने से पूर्व थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर डालें और बालों में अच्छी तरह लगायें। इससे बालों का चिपचिपा ख़त्म होकर वो सुन्दर और खिले रहेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें