
नमस्कार दोस्तों
मुलेठी सबसे आसानी से मिलने वाली आयुर्वेदिक औषधि है। आप इसे आसानी से किराने की दुकान से भी खरीद सकते है। बाज़ार में आपको मुलेठी एक सूखी लकड़ी के रूप में या फिर इसका जूस भी मिलेगा, साथ ही अब बाज़ार में मुलेठी पाउडर भी मिल जाता है। आप मुलेठी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि मुलेठी सौन्दर्य बढ़ाने में भी असरदार होती है।
१ मुलेठी में मौजूद ग्लैबरीडीन त्वचा के दाग धब्बों को हटाने में कारगर होता है। ग्लैबरीडीन में पिगमेंटेशन को कम करने के गुण होते हैं।
२ मुलेठी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। इसे घिसकर लगाने पर चेहरे के दाग और मुंहासे ठीक हो जाते हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुलेठी ब्लड को भी शुद्ध करती है, जिससे स्किन सम्बन्धी समस्याएं नहीं होती।
३ त्वचा की रंगत निखारने में मुलेठी का ये फेस आपकी काफी मदद करेगा। इस पैक को तैयार करने के लिए खीरा, नींबू का रस, मुलेठी का रस, टमाटर और चंदन पाउडर लें। अब इन सारी चीजों को पीसकर इनका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। 20 मिनट के बाद इसे धोकर साफ कर लें यह पैक आपकी स्किन की रंगत निखरेगा।
४ मुलेठी त्वचा में चमक लाने में भी कारगर है, इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर लें, 1 चम्मच ओट्स लें और गुलाबजल लें। अब यदि आपकी स्किन ऑयली है, तब ओट्स को पानी के साथ हल्का सा पका लें और यदि आपकी स्किन ड्राई है तो इसे दूध में पका लें। इसे ठंडा होने दें। फिर इसमें मुलेठी पाउडर और गुलाबजल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। 20 मिनट के बाद धो लें।
५ मुलेठी के रस को खीरे में मिलाकर अच्छी तरह पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को 20 मिनट तक रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा दाग-धब्बों से मुक्त हो जाएगी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें