सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

तेजपत्ता और हमारी त्वचा


दोस्तों नमस्कार
आज मैं आपको ब्लॉग के माध्यम  से ये बताउंगी की किस प्रकार तेजपत्ता भी प्रकृति रुपी खजाने का एक ऐसा तोहफा  है जो हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाने मे बाराबंरी का काम,करता है
 तेज पत्ता को हम ‘Bay Leaf’ के नाम से भी जानते है। इसके सेवन से डायबटीज से पीडित मरीज को फायदा होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्‍त बनाता है और हद्य लाभ प्रदान करता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है। तेजपत्‍ता एक प्रकार का मसाला होता है जिसमें कॉपर, पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, सेलेनियम और आयरन की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में पता होता है।
१ हाल ही में एक शोध से यह बात सामने आई है कि तेजपत्‍ता में ऐसे गुण होते हैं जो त्‍वचा को बेहद दमकदार बनाते हैं। तेजपत्‍ता डालकर उबाले गए पानी से चेहरा धुलने पर चेहरे में शाइन आ जाती है।
 तेज पत्ता आपके चेहरे पर हो रहे मुँहासे को दूर करने में मदद करता है। इसकी मदद से आपका चेहरा बिना दाग धब्बे का हो जाता है और चमकदार बनता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें