सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

पुदीना बनाये चेहरा सलोना

 दोस्तों नमस्कार
आज फिर आपकी दोस्त शिखा आपके लिए पुदीने द्वारा सुंदरता को सहेजने हेतु किये जानेवाले सरल उपाय बताने प्रस्तुत है गर्मियों के मौसम मे पुदीना हमारी त्वचा की सौम्यता बचाये रखने हेतु कारगर कार्य करता है तो चलिए शुरू करते है 
१ थोड़ी सी पुदीने की पत्‍ती को कूंच कर उसमें शहद मिला कर चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे के पोर्स साफ हो कर टाइट हो जाएंगे।
२ इसमें एक एसिड पाया जाता है जिससे आप मुंहासों को ठीक कर सकती हैं। पुदीने की पत्‍तियों को पीस कर उसमें गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाइये। इसे रातभर चेहरे पर छोड़ दें और सुबह मुंह धो लें।
३ पुदीने की पत्‍ती का पेस्‍ट बनाएं, उसमें टमाटर का रस और मुल्‍तानी मिट्टी मिक्‍स करें। इसे मुंहासों के दाग पर लगाएं और फरक देखें।
४ पुदीने की पत्‍तियों को उबाल कर पानी आधा कर लें। फिर जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इसे एक स्‍प्रे बोतल में रखें और स्‍किन टोनर के तौर पर प्रयोग करें। इससे चेहरे पर जमा तेल साफ हो जाएगा।
५ पुदीन के जूस के साथ खीरे का जूस मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाएं, इससे झांइया दूर होंगी
६ एक अंडे का सफेद भाग, दही, शहद और पुदीने का रस मिक्‍स करें और चेहरे पर फेस पैक बना कर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं।
७ ओट्स में पुदीने का रस मिक्‍स कर के चेहरे के लिये स्‍क्रब तैयार करें। इससे डेड सेल्‍स, गंदगी, तेल और बैक्‍टीरिया को हटाया जा सकता है।
८ अगर आपके पैरों से बदबू आती है, तो पुदीने की पत्‍तियों को पानी में उबालें और इस पानी को अपने पैरों में बदबू हटाने के लिये लगाएं।
९ कई चीजों को मिलाकर बना ये फेस पैक चेहरे पर निखार लाने के लिये काफी अच्छा उपाय माना जाता है। इस पेस्ट में उपयोग की जाने वाली सामग्री के अपने खास गुण हैं जो त्वचा की सुरक्षा करने में अहम भूमिका निभाते है। इस पैक में मिलाया जाने वाला शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में काम करता है जो त्वचा की रंग को साफ कर उसमे निखार लाने का काम करता है। वहीं दूसरी ओर दूध का उपयोग हमारी त्वचा की नमी को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें पाया जाना वाला लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत को बरकरार रखता है। जई के आटे की परत त्वचा को साफ करके उसमे चमक लाती है। इस प्रकार इन चीजों से बना फैस पैक त्वचा सबंधी समस्याओं को दूर करने का सबसे बढ़िया उपचार माना जाता है।
१० पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसे मुल्तानी मिट्टी के पाउडर के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट में थोड़ा का गुलाब जल भी डाल दें। जब यह पेस्ट तैयार हो जाये तो इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें