सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

रविवार, 19 मार्च 2017

दही और सुंदरता

दही और सुंदरता

दोस्तों नमस्कार
 आज मैं दही से जुडे  सुंदरताके  राजो पर से पर्दा उठाउंगी  दही भी एक ऐसा ही खजाना है, जिसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद हो सकता है। दही का स्वास्थ के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। जो हर घर में आसानी से पाया जाता है। इसका उपयोग चेहरे के अलावा बालों में भी करते है, जिससे आपके बालों में एक अलग सी चमक देखने को मिलेगी और इससे बालों का रूखापन भी दूर  होता है
१  जब हमारा चेहरा रूखा और बेजान नजर आ रहा हो, तब चोकर के साथ दही मिलाकर लगाएं। कुछ मिनट के बाद सुखने पर इसे धो लें। आपके चेहरे में नमी के साथ अच्छा निखार भी आ जाएगा। इससे ब्लैक हैडस भी कम होते हैं।
२   चेहरे पर दही की मसाज करने से स्किन मुलायम होती है। दही में बेसन मिलाकर लगाने से चेहरा चमकदार दिखेगा।
३  स्किन की देखभाल, 1 चम्मच नींबू के रस में आधा कप दही मिलाएं और इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए फ़्रिज में रख दें, इस मिश्रण से नाखूनों और हाँथो की मालिश करें, इसे 1 हफ़्ते इस्तेमाल करने पर ही आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
४   एक चम्मच ओलिव आयल में एक चम्मच दही मिलाए, इसमें थोड़ा सा जई का आटा मिलाए और मोटा पेस्ट बना लें, इसे चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनिट बाद धो लें।
५ 2 चम्मच जई का आटा, एक चम्मच दही और 1 अंडा लें, इस पूरी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और चेहरे और गर्दन पर लगाए और 15 मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो लें।
६    तीन चौथाई कप दही, आधी पीच, आधा खीरा और 1 गाजर लें तथा इनका पेस्ट बनाएं। इन सबको मिलाकर चेहरे तथा गले पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें तथा चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को नमी प्रदान करती है तथा त्वचा गोरी करती है।
७   त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाने के लिए दही को अंडे, अजमोद तथा दलिये के साथ मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर साफ़ और मुलायम त्वचा पाएं।
८   1 चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पूरे शरीर पर मालिश करें और 3-4 मिनिट बाद गर्म पानी से धो लें, त्वचा तरोताजा हो जाएगी।

एलोवेरा और त्वचा

एलोवेरा और त्वचा


पुदीना बनाये चेहरा सलोना

पुदीना बनाये चेहरा सलोना

 दोस्तों नमस्कार
आज फिर आपकी दोस्त शिखा आपके लिए पुदीने द्वारा सुंदरता को सहेजने हेतु किये जानेवाले सरल उपाय बताने प्रस्तुत है गर्मियों के मौसम मे पुदीना हमारी त्वचा की सौम्यता बचाये रखने हेतु कारगर कार्य करता है तो चलिए शुरू करते है 
१ थोड़ी सी पुदीने की पत्‍ती को कूंच कर उसमें शहद मिला कर चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे के पोर्स साफ हो कर टाइट हो जाएंगे।
२ इसमें एक एसिड पाया जाता है जिससे आप मुंहासों को ठीक कर सकती हैं। पुदीने की पत्‍तियों को पीस कर उसमें गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाइये। इसे रातभर चेहरे पर छोड़ दें और सुबह मुंह धो लें।
३ पुदीने की पत्‍ती का पेस्‍ट बनाएं, उसमें टमाटर का रस और मुल्‍तानी मिट्टी मिक्‍स करें। इसे मुंहासों के दाग पर लगाएं और फरक देखें।
४ पुदीने की पत्‍तियों को उबाल कर पानी आधा कर लें। फिर जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इसे एक स्‍प्रे बोतल में रखें और स्‍किन टोनर के तौर पर प्रयोग करें। इससे चेहरे पर जमा तेल साफ हो जाएगा।
५ पुदीन के जूस के साथ खीरे का जूस मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाएं, इससे झांइया दूर होंगी
६ एक अंडे का सफेद भाग, दही, शहद और पुदीने का रस मिक्‍स करें और चेहरे पर फेस पैक बना कर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं।
७ ओट्स में पुदीने का रस मिक्‍स कर के चेहरे के लिये स्‍क्रब तैयार करें। इससे डेड सेल्‍स, गंदगी, तेल और बैक्‍टीरिया को हटाया जा सकता है।
८ अगर आपके पैरों से बदबू आती है, तो पुदीने की पत्‍तियों को पानी में उबालें और इस पानी को अपने पैरों में बदबू हटाने के लिये लगाएं।
९ कई चीजों को मिलाकर बना ये फेस पैक चेहरे पर निखार लाने के लिये काफी अच्छा उपाय माना जाता है। इस पेस्ट में उपयोग की जाने वाली सामग्री के अपने खास गुण हैं जो त्वचा की सुरक्षा करने में अहम भूमिका निभाते है। इस पैक में मिलाया जाने वाला शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में काम करता है जो त्वचा की रंग को साफ कर उसमे निखार लाने का काम करता है। वहीं दूसरी ओर दूध का उपयोग हमारी त्वचा की नमी को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें पाया जाना वाला लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत को बरकरार रखता है। जई के आटे की परत त्वचा को साफ करके उसमे चमक लाती है। इस प्रकार इन चीजों से बना फैस पैक त्वचा सबंधी समस्याओं को दूर करने का सबसे बढ़िया उपचार माना जाता है।
१० पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसे मुल्तानी मिट्टी के पाउडर के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट में थोड़ा का गुलाब जल भी डाल दें। जब यह पेस्ट तैयार हो जाये तो इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

कालीमिर्च और सौंदर्य की मिठास

कालीमिर्च और सौंदर्य की मिठास

नमस्कार दोस्तों
आज इस ब्लॉग के माध्यम से आप कालीमिर्च की सहायता से किस प्रकार अपनी सुंदरता को बढ़ा सकते हैं ,ये चर्चा करुँगी.
१.  कालीमिर्च और दही से बना स्क्रब- स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच दही लिजिए। अब कालीमिर्च और दही को अच्छी तरह से मिला लें। इसे तब तक मिलाए जब तक कि ये पेस्ट का रुप न ले ले। जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तब अपने मुंह को गरम पानी से अच्छी तरह से धो लें ताकि आप के मुंह के रोम खुल जाए। और फिर इस पेस्ट को अपने मुंह पर सर्क्युलर मोशन में रगड़े कुछ समय रखनें के बाद मुंह को ठन्डे पानी से धो ले। इससे आप के मुंह के काले धब्बे और निशान गायब हो जाएगें। 
२.  कालीमिर्च और शहद से बना मास्क- इस मास्क को तैयार करनें के लिए आपको 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर की आवश्यकता होगी। दोनों को अच्छी तरह एक साथ मिला लेनें पर अपने मुंह पर लगा ले और इसे आधा घंटा सूखनें के लिए छोडं दे। आधे घंटे के बाद मुंह को अच्छी तरह से पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के मुहांसों को कम किया जा सकता है। 
३. काली मिर्च का तेल- 3 बूंद कालीमिर्च का तेल और 100 एमएल करीम या लोशन को लिजिए। ये औषधी सेल्युलाइट के विरुध्द बहुत ही कारगर है। कालीमिर्च के तेल की 3 बूंद को अपनी किसी भी पसंदीदा बॉडी क्रीम में मिलाकर रोजाना सुबह और शाम अपनी जांघो औऱ प्रभावित क्षेत्र पर रगड़े और सेल्युलाइट को हमेशा के लिए अपने स्किन से दूर कर दें।

मुलेठी और सौंदर्य


 मुलेठी और सौंदर्य
 आसानी से मिलने वाली आयुर्वेदिक औषधि है। आप इसे आसानी से किराने की दुकान से भी मुलेठी और सौंदर्यखरीद सकते है। बामुलेठी और सौंदर्यज़ार में आपको मुलेठी एक सूखी लकड़ी के रूप में या फिर इसका जूस भी मिलेगा, साथ ही अब बाज़ार में मुलेठी पाउडर भी मिल जाता है। आप मुलेठी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि मुलेठी सौन्दर्य बढ़ाने में भी असरदार होती है।
१ मुलेठी में मौजूद ग्लैबरीडीन  त्वचा के दाग धब्बों को हटाने में कारगर होता है। ग्लैबरीडीन में पिगमेंटेशन को कम करने के गुण होते हैं।
२ मुलेठी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। इसे घिसकर लगाने पर चेहरे के दाग और मुंहासे ठीक हो जाते हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुलेठी ब्लड को भी शुद्ध करती है, जिससे स्किन सम्बन्धी समस्याएं नहीं होती।
३ त्वचा की रंगत निखारने में मुलेठी का ये फेस आपकी काफी मदद करेगा। इस पैक को तैयार करने के लिए खीरा, नींबू का रस, मुलेठी का रस, टमाटर और चंदन पाउडर लें। अब इन सारी चीजों को पीसकर इनका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। 20 मिनट के बाद इसे धोकर साफ कर लें यह पैक आपकी स्किन की रंगत निखरेगा।
४ मुलेठी त्वचा में चमक लाने में भी कारगर है, इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर लें, 1 चम्मच ओट्स लें और गुलाबजल लें। अब यदि आपकी स्किन ऑयली है, तब ओट्स को पानी के साथ हल्का सा पका लें और यदि आपकी स्किन ड्राई है तो इसे दूध में पका लें। इसे ठंडा होने दें। फिर इसमें मुलेठी पाउडर और गुलाबजल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। 20 मिनट के बाद धो लें।
५ मुलेठी के रस को खीरे में मिलाकर अच्छी तरह पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को 20 मिनट तक रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा दाग-धब्बों से मुक्त हो जाएगी

दालचीनी एक वरदान

दालचीनी एक वरदान

दोस्तों नमस्कार
आपने घर के मसालों की रानी, दालचीनी का उपयोग तो कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि‍ यह आपकी हर बीमारी का इलाज करने में सक्षम है। और जब दालचीनी के साथ शहद का भी मेल हो जाए, फिर तो यह समझो सोनेपर सुहागे वाली बात हो गई। अगर आप अब तक इसके गुणों से अनजान हैं, तो जरूर पढ़े दालचीनी और शहद के यह अनमोल गुण और उससे होने वाले 10 फायदे - 
 टैनिंग हटाने और स्किन लाइटनिंग के लिए भी दालचीनी बहुत अच्छा ऑप्शन है. एक छोटा केला, 2 चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा नींबू का रस मिलाकर ब्लेंडर में चलाएं. इस पैक की एक पतली परत अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ठंडे पानी से धो लें.
२  इसके एंटी-ऑक्सिडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ ऐक्ने से लड़ने और पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं. 1 बड़े चम्मच दालचीनी पाउडर को 3 बड़े चम्मच शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पिंपल्स पर लगाएं. 20 मिनट के लिए रखकर इसे गुनगुने पानी से धो लें. बेहतर रिज़ल्ट्स के लिए इसे रातभर लगाकर रखें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो शहद की जगह नींबू के रस के साथ पेस्ट बनाएं.
३  जो लोग अपनी रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं उनके लिए भी दालचीनी बहुत फायदेमंद है. दालचीनी पाउडर, समुद्री नमक, शहद, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस मिश्रण से चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
४ अगर चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियां दिखने लगी हैं तो दालचीनी आपकी बहुत मदद करेगा. एक चम्मच पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) में कुछ बूंदें सिनामन (दालचीनी) एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं. थोड़ी देर बाद इसे अच्छी तरह मसाज करें और फिर गीला किया हुआ मुलायम कपड़े से पोंछ लें
५  अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो ये नुस्खा आपके बहुत काम आएगा.दालचीनी में मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, खुरदरी और रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. एक बड़े टब में 5 नींबू का रस लें, उसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, ¼ कप दूध, 2 बड़ा चम्मच दालचीनी का पाउडर और आधा कप पानी मिलाएं. इस मिश्रण में अपने पैरों को 15 मिनट के लिए डुबोरकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
६ चेहरे की त्‍वचा पर बने छिद्र अक्‍सर बंद हो जाते हैं जिसके लिए हमें पार्लर जाकर क्‍लीनिंग और फेशियल करवाना पड़ता है। ऐसे में आपके पास दालचीनी का बेहतर विकल्‍प है। अपने चेहरे पर शहद और दालचीनी के पेस्‍ट को स्‍क्रब की तरह इस्‍तेमाल करें। इससे सारे छिद्र खुल जाएंगे।
७ जायफल और दालचीनी को मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और इसे 10 मिनट के लिए लगाएं। इससे चेहरे की दमक बढ़ती है और स्‍कीन का टोन अच्‍छा हो जाता है।
८ दालचीनी के इस्‍तेमाल से सेंसटिव स्‍कीन सही हो जाती है, यह बैक्‍टीरिया फ्री और रैशेजरहित हो जाती है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा और शहद मिलाकर पेस्‍ट बनाकर फ्रीज में रख लें। इसे 5 दिनों तक इस्‍तेमाल कर लें।

तेजपत्ता और हमारी त्वचा

तेजपत्ता और हमारी त्वचा


 मैं आपको ब्लॉग के माध्यम  से ये बताउंगी की किस प्रकार तेजपत्ता भी प्रकृति रुपी खजाने का एक ऐसा तोहफा  है जो हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाने मे बाराबंरी का काम,करता है

 तेज पत्ता को हम ‘Bay Leaf’ के नाम से भी जानते है। इसके सेवन से डायबटीज से पीडित मरीज को फायदा होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्‍त बनाता है और हद्य लाभ प्रदान करता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है। तेजपत्‍ता एक प्रकार का मसाला होता है जिसमें कॉपर, पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, सेलेनियम और आयरन की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में पता होता है।

१. हाल ही में एक शोध से यह बात सामने आई है कि तेजपत्‍ता में ऐसे गुण होते हैं जो त्‍वचा को बेहद दमकदार बनाते हैं। तेजपत्‍ता डालकर उबाले गए पानी से चेहरा धुलने पर चेहरे में शाइन आ जाती है।

 २. तेज पत्ता आपके चेहरे पर हो रहे मुँहासे को दूर करने में मदद करता है। इसकी मदद से आपका चेहरा बिना दाग धब्बे का हो जाता है और चमकदार बनता है।

३.  बालों को चमकदार बनाएं- इसके लिए तेजपत्ता को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी का तापमान नॉर्मल हो जाए तब इस पानी से बालों को धो लें। ये पानी बालों को कंडिशनर करता है और बालों में मौजूद चिकनाहट को जड़ से हटा देता है।
४ . हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि तेजपत्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा पर ग्लो लाता है और इसे जवां बनाता है। इसके लिए तेजपत्ता की पत्तियों को उबालें और उस पानी को चेहरे को धोने के लिए इस्तेमाल करें। इससे आपको चेहरे पर तुरंत ग्लो नजर आएगा।
५ . स्किन टोन में सुधार- सूरज की किरणों की वजह से आपकी स्किन टोन डार्क हो जाती है। इसके लिए आप रोज तेजपत्ता के पानी से स्नान करें। इससे आपके स्किन टोन में सुधार आएगा। अच्छे परिणाम के लिए इसे रोजाना करें।
६ .  तेजपत्ते का लेप बनाकर बालों में लगाने से रूसी की समस्या से निजात मिल सकती है। इसे लेप को दही में मिलाकर भी लगाया जा सकता है, ताकि सिर की त्वचा में नमी बनी रहे और पोषण भी मिले।
आशा करती हु आप अवश्य लाभ उठाएंगे 



लौंग और सौदर्य

लौंग और सौदर्य

नमस्कार दोस्तों 
आज आप को लौंग के प्रयोगों के अद्भुत नुस्खे बताती हूँ 
लौंगों को रगडकर लौंग का तेल तैयार किया जाता है। एंटीसेप्टिक, प्रदाहनाशी, जीवाणुरोधी व एंटीवायरल गुणों से लैस यह तेल त्वचा एवं बालों से जुडी कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। लौंग के तेल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं। लौंग का तेल पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन एवं विटामिन ए व सी जैसे खनिजों से युक्त है।  लौंग ठंडा होता है अतः त्वचा पर लगाने पर यह तेल ठंडक प्रदान करता है। लौंग का तेल दांत के दर्द सहित जलने, कटने व त्वचा संबंधित कई रोगों से छुटकारा पाने में फायदेमंद है। इसके अलावा, यह गंजापन, रूसी व बालों का झड़ना रोकता है
 1  लौंग के तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक व रोगाणुरोधी गुण मुंहासों को फैलाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। भद्दे मुंहासों से निजात पाने के लिए इन पर लौंग का तेल लगाएं। इस तेल को रात भर रहने दें और फिर सुबह अपने चेहरे को पानी से धोएं। इसके अलावा, लौंग का तेल ब्लैकहेड व व्हाइटहेड से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। 
2  लौंग का तेल दाग-धब्बों को ही नहीं बल्कि चोट के निशानों को भी मिटाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक तेल त्वचा की ऊपरी परत को निकालता है तथा दागों को हलका कर उन्हें गायब कर देता है। इस तरह, यह आपकी त्वचा की रंगत को निखारकर उसे स्वस्थ बनाता है।
 ३ लौंग के तेल में एंटी- ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट एक ऐसा तत्व है जो कि आपकी त्वचा की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ उसे सुंदर भी बनाता है। इसके लिए नहाने से पहले लौंग के तेल से अपनी त्वचा की अच्छे से मालिश कर ले और उसके बाद तीन-चार घंटे के बाद नहा लें इससे आपके त्वचा कोमल और चमकदार हो जाएगी।

नीम

                                        नीम
दोस्तों नीम किसी पहचान का मोहताज नहीं ,आप साधारण नीम द्वारा कुछ साधारण प्रयोगो से किस प्रकार अपनी त्वचा  की देखभाल कर सकती है इस विषय में कुछ, उपाय प्रस्तुत है आशा करती हु आप को अवश्य पसंद आएंगे 

१  आपके लिये इसे सफलता के साथ प्रयोग करने के लिये कुछ नीम की पत्तियों को उबाले और ऑर्गेनिक कॉटन के साथ इस पानी को चेहरे, गर्दन आदि पर लगा लें क्योंकि यह पानी आप की समस्याओं का समाधान कर देगा। आप नीम – ककड़ी के या नीम – दही के पैक के उपयोग से भी शुरुआत कर सकते हैं और पसीने की ग्रंथियों से निकलने वाले अत्यधिक तेल को कम कर सकते 
२. नीम की पत्तियों का एक महीन पेस्ट तैयार करें और इसमें नींबू के रस की 4 से 5 बूँदें डालें। इस पैक का प्रयोग अपने चेहरे पर अच्छे से करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे सादे पानी से धो लें और अच्छे से सुखा लें।
३  नीम के लाभ, विकल्प के रूप में आप नीम और गुलाब के पैक को बना सकते हैं यह आपकी रंगत हो अच्छा करेगा और आपको तेल के गाढेपन से छुटकारा दिलायेगा। सूखने के बाद इसे गुलाब जल के साथ धुल दें।

४ नीम के तेल की 2 से 3 बूंदों को पानी की 2 से 3 बूंदों के साथ मिश्रित करें और इस मिश्रण का प्रयोग चेहरे के उन हिस्सों पर करें, जहां आपको काले धब्बों की समस्या दिखाई दे। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। नियमित प्रयोग से यह विधि आपके चेहरे से काले धब्बों को दूर कर देती है और नए काले धब्बों की पैदावार होने से भी रोकता है

५  10 नीम की पत्‍तियों को संतरे के छिलकों के साथ पानी में उबालिये। इसका पेस्‍ट बना कर उसमें शहद, दही और सोया मिल्‍क मिलाकर एक पेस्‍ट तैयार करें। हफ्ते में तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाने से आपको मिलेगा एक निखरता हुआ चेहरा। साथ ही आपके चेहरे से पिंपल, वाइटहेड्स, Blackheads और पोर्स छोटे हो जाएंगे।
६ आपके पास नीम की पत्तियां हैं, तो आपका काम काफी आसान हो जाता है। रात एक कॉटन बॉल को नीम के पानी में डुबोकर उससे अपना चेहरा साफ करें। इससे आपको मुंहासों, झाइयां और ब्‍लैकहेड्स से निजात मिलेगी।
नीम गुणों की खान है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। यह कई बीमारियों से तो बचाता ही है साथ ही त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नीम का स्‍वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन यह बेहद प्रभावशाली होता है। 

गुलाब और चेहरे की चमक

गुलाब और चेहरे की चमक

दोस्तों नमस्कार
गुलाब के फूल को भला कौन नहीं जानता हैं। फूलों का राजा माना जाने वाला गुलाब एक जाना पहचाना फूल है। यह फूल होने के साथ-साथ एक जड़ी बूटी भी है। गुलाब का हमारे जीवन में अपना ही महत्‍व है। सौंदर्य अपील और सुखदायक खुशबू के अलावा, गुलाब का फूल हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता हैं। इस स्‍लाइड शो में कुछ स्‍वास्‍थ्‍य लाभ है जो आपको गुलाब जल, गुलाब के फल और तेल से मिलती 
१ गुलाब के तेल में एस्ट्रिंजेंट के अद्भुत गुण होने के कारण यह मसूड़ों और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह त्‍वचा की देखभाल, मांसपेशियों में मजबूती, आंतों और रक्त वाहिकाओं में भी मदद करता है। गुलाब के तेल का रक्त वाहिकाओं से अनुबन्ध होने के कारण यह घाव और चोट से निकलने वाले रक्त के प्रवाह को रोकने में बहुत कारगर होता है
 । गुलाब जल में प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट होने के यह एक सर्वश्रेष्‍ठ टोनर भी है। रोज रात को इसे चेहरे पर लगाने से त्‍वचा टाइट होती। यह त्वचा के पीएच संतुलन को बनाएं रखता है, मुंहासों को दूर करने में मदद करता है और बैक्टीरिया के संक्रमण से त्वचा की रक्षा करता है।
 गुलाब की पत्‍तियां पीसकर , उसके रस को ग्‍लिसरीन में मिला कर, सूखे व कटे फटे होठों पर लगाने से होठ तुरंत ही चिकने तथा चमकदार हो जाते हैं।
४ ओटमील को पीस लें। गुलाब की पेस्ट ओटमील में मिलाएं। इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए ठंडी जगह में रख दें। फिर चेहरे पर लगायें। यह क्रीम चेहरे की चमक बढाता है। बेहतर परिणाम के लिए 15 दिनों तक इस पेस्ट का उपयोग करें।
५ आप अब संतरे के सूखे छिलकों के पाउडर और नर्म गुलाब की पंखुड़ियों का मिश्रण करके एक बेहतरीन फेस पैक बना सकती हैं। इन दोनों पदार्थों का मिश्रण करने से आपके चेहरे पर एक अनोखी चमक आ जाएगी। इस फेस पैक का निर्माण करने के लिए 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और इतनी ही मात्रा में गुलाब की पंखुड़ियों का रस लें। अब एक पात्र लें और इसमें इन दोनों उत्पादों को डालें। आप इसमें एक चम्मच दही का भी मिश्रण कर सकती हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे और गले पर लगाएं। 10 मिनट प्रतीक्षा करें और इसके बाद इसे पानी से धो लें।


 गुलाब की पंखुड़ियों से निकाले गए तेल की मदद से भी त्वचा की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार गुलाब में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) होते हैं। आप गुलाब की पंखुड़ियों और गुलाबजल के मिश्रण की मदद से दमकती त्वचा प्राप्त कर सकती हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित हुआ है कि गुलाबजल में एंटी बैक्टीरियल (anti bacterial) गुण होते हैं तथा इसमें विटामिन के, सी और बी (vitamin K, C and B) भी मौजूद होता है।आप फेस पैक का निर्माण करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों के पाउडर या नरम गुलाब की पंखुड़ियों का प्रयोग कर सकती हैं।

बहुमूल्य प्रकृति हम&सौन्दर्य

प्रकृति सौन्दर्य & स्वास्थ

दोस्तों नमस्कार
         आज अपनी इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी लोगो का ध्यान मैं  प्रकृति द्वारा मानव समाज को उपलब्ध अनंत ख़ज़ाने की ओर मोड़ना चाहती हु ,वैसे तो इस युग मे हम सभी प्रकृति द्वारा प्रदत इन बहुमूल्य ख़ज़ाने के मोतियों को किसी न किसी रूप मे अपनी जीवनमाला मे बांध ही चुके है ,घर घर मे छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओ के लिए काफी पहले से ही आयुर्वेद की सामान्य और सहजता से प्राप्त औषधियों को जैसे -दालचीनी ,इलायची, कालीमिर्च, जीरा, सौंफ, मुलेठी ,लौंग आदि को इस्तेमाल किया जाता है। मै यहाँ इन् सभी के इस्तेमाल को विविध तरह से कर  सम्पूर्ण लाभ उठा ,आप सभी की सेवा का अवसर चाहती हूँ। 

प्रकृति द्वारा बिना किसीअसाधारण  मूल्य को दिए घर मे ही सहजता से मसालो  और  दालो अदि के रूप मे प्राप्त वस्तुओ से आप किस प्रकार अपनी त्वचा अपनी बाल और साथ ही साथ अपने  स्वास्थ मे सकारात्मक बदलाव  ला सकते है 
तो चलिए शुरू करते है सुलभता से प्राप्त फूल और पत्तियों से पहले मे सौन्दर्य फिर स्वास्थ दोनों की ही चर्चा करुँगी