सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

सोमवार, 5 जून 2017

बेहतरीन एंटी एजिंग नाईट क्रीम

 बेहतरीन एंटी एजिंग नाईट क्रीम

एंटी एजिंग क्रीम्स में कई तरह के केमिकल्स मिले होते हैं जिनके तात्कालिक प्रभाव तो बहुत अच्छे होते हैं लेकिन बाद में इन केमिकल्स के प्रभाव से त्वचा  खराब होने लगती हैं।
एंटी एजिंग क्रीम्स की कोई गारंटी नहीं होती   यानी उसके अतिरिक्त प्रभाव आपको बाद में परेशान कर सकते हैं।
कई एंटी-एजिंग क्रीम्स में डीईए, टीईए और एमईए जैसे केमिकल्स मिले होते हैं, जो कि शरीर का पीएच स्तर बनाएं रखने के लिए उपयोगी होते हैं ,लेकिन क्या आप जानते हैं इन केमिकल्स का उपयोग या इनके संपर्क में आने से आपको लीवर और किडनी का कैंसर हो सकता है।
यदि आप एंटी एजिंग क्रीम का प्रयोग पहली बार करने जा रहे हैं तो ये आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है कि ,आप किसी एक्सपर्ट से ये जान लें ,कि वह क्रीम आपके लिए नुकसानदायक तो नहीं, कहीं आपको उससे स्किन इंफेक्शन तो नहीं हो जाएगा। उस पर लिखे सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़े तभी उसका प्रयोग करें, अन्यथा आपको फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।
आपको एंटी-एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखना चाहिए कि उनमें नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हुआ हो। उन क्रीम्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए जिनमें केमिकल  शामिल होते हैं।
ये ध्यान रखें कि यदि एंटी-एजिंग क्रीम लगाने के बाद किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट दिखाई दें जैसे- त्वचा में दाने निकलना, खुजली होना या त्वचा का लाल होना। तो ऐसे में क्रीम का प्रयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए और स्किन स्पेशलिस्ट से तुरंत मिलना चाहिए।
एंटी-एजिंग क्रीम में इस्तेमाल किए जाने वाले तेलों से त्वचा की सामान्य प्रणाली पर नकारात्मक असर पड़ता है।
पैराबींस का एंटी-एजिंग क्रीम्स में इस्तेमाल होने से त्वचा में लाल रंग के चकते पड़ने लगते हैं जिससे त्वचा में खुजली और त्वचा संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
इन एंटी-एजिंग क्रीम्स में हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जिनकी वजह से एलर्जी की समस्या होने लगती है और आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील हो जाती है।
इन क्रीम्स के इस्तेमाल से मुंहासों की समस्या हो सकती है। त्वचा पर घाव हो सकते है। छाले पड़ सकते है।
इन क्रीम्स का रक्त पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है जिससे त्वचा संक्रमण बढ़ जाता है।

हालांकि एंटी-एंजिंग क्रीम बोटोक्स ट्रीटमेंट और सर्जरी के मुकाबले काफी सस्ती होती है और यह भी माना जाता है कि यह उम्र को रोकने का सबसे सुरक्षित उपाय है। फिर भी आपको अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुरूप ही किसी त्वचा स्पेशलिस्ट से सलाह लेकर इनका इस्तेमाल करना चाहिए।


दोस्तों उपरोक्त जानकारी देने के बाद मैं  आपको बताना चाहती हूँ  की मेरे पास हंड मेड क्रीम उपलब्ध है जिसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है  जिसकी रेसिपी भी मैं शेयर करुँगी पर जो बहने ,समय के आभाव से इसे  बनाने में असमर्थ है वह मुझे आर्डर से सकती है क्रीम १००%सुरक्षित है। और बहुत ही प्रभाव शाली भी है ,,इससे बिना किसी कैमिकल की मदद से बनाया  गया है ,और रेफ्रिजरेटर में रखना है ,रोज़ सोने से पहले फेस वाश कर इसे अप्लाई कर  के सोना है बस.
रेसिपी :-
¼ cup almond oil.
2 tablespoons coconut oil.
2 tablespoons beeswax.
½ teaspoon vitamin E oil.
1 tablespoon shea butter.
Essential oils of choice (optional)
इन सभी चीज़ को एक गिलास के बने बर्तन में रखिये ,फिर एक दूसरा बर्तन लीजिये जिसमे गिलास के बर्तन में जहा तक आपका सारा सामान आज्ञा हो उस लेवल तक पानी गरम होने को रखिये ,और गिलास का बर्तन उस गरम  पानी में रखिये ( डबल बायलर),मिक्सचर को कभी कभी हिलती रहिये ,अच्छी तरह से पिघल के मिल जाने के बाद ,गिलास के बर्तन को  बाहर निकल के ये सारा लिक्विड किसी गिलास की बोतल में रखिये और डंडा होने और हार्ड  हो जाने के बाद ,ढक्क्न बंद कर दीजिये.इसे फ्रिज में रखना ही अच्छा होता है. इस क्रीम को रोज़ रात में मूह को साफ़ कर अप्लाई करिये ,ये एक बेहतरीन एंटी एजिंग नाईट क्रीम है। 

रविवार, 4 जून 2017

Beauty With Papaya

                                 Beauty With Papaya 

दोस्तों नमस्कार पपीते द्वारा किस प्रकार हम आसानी से अपनी सुंदरता और त्वचा की रक्षा कर सकते है प्रयोग प्रस्तुत है। इन उपायों से कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।



 Beauty With Papaya
हर महिला चाहती हैं की उनका  चेहरा हमेशा स्वस्थ, चमकदार और सुन्दर दिखे। पपीते का खाने में उपयोग बहुत जरुरी है  इसमें पाये जाने वाले विटामिन A, C और E, और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को खूबसूरत रखने में आपकी मदद करते हैं,साथ ही साथ  उम्र के साथ त्वचा में होने वाले परिवर्तनों को भी होने से रोकते हैं। इसके साथ ही पपीता से बने ऐसे कई फेसपैक और मास्क हैं जो अगर आप नियमित इस्तेमाल करती हैं तो कई त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर रखा जा  सकता  हैं।
PIMPLES &BLACK HEADS
पके पपीता को अच्छी तरह मैश करें, और इसमें कुछ बूँदें नीबू  मिलायें। अच्छी तरह आपस में मिलाकर पेस्ट बनायें और चेहरा साफ़ कर 20 मिनिट के लिए इसे लगायें। बाद में साफ़ पानी से चेहरा धो लें। ब्लैकहैड्स हटाने के लिए पहले चेहरे को 5 मिनिट के लिए हलकी भाप दें और फिर पिसे हुए चावल में (चावल का आटा), पपीता का पेस्ट मिलाकर दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलायें और  लगायें। यह ब्लैकहैड्स को  निकालने में बहुत कारगर है।
FOR SKIN TONE
पका हुआ पपीता लें, बीज निकाल दें और  अच्छी तरह मसलकर पेस्ट बनायें। अपना चेहरा साफ़ करें, और इस पेस्ट को अच्छी तरह पूरे चेहरे और गर्दन पर लगायें। लगभग 30 मिनिट तक लगाकर रखें और फिर साफ़ पानी से चेहरा धो लें। त्वचा का रंग गोरा करने में यह पपीते  का पेस्ट बहुत लाभकर है।इसे  नियमित इस्तेमाल करें।
FOR HYDRATING SKIN
पपीता का  बारीक  पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलायें। दोनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह से मिलायें और पेस्ट बनाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगायें। लगभग 20 मिनिट बाद चेहरा साफ़ ठन्डे पानी से धो लें।
FOR WRINKLES
 पका हुआ पपीता लें, उसे अच्छी तरह मैश कर लें, अब इसमें 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलायें और दोनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को अच्छी तरह अपने चेहरे पर लगायें और 20 मिनिट तक लगा रहने दें। बाद में साफ़ पानी से चेहरा धो लें। यह मास्क त्वचा के दाग धब्बे हटाने और चेहरे पर चमक लाने में बहुत उपयोगी है।
FOR ELBOW NECK &UNDERARMS
गर्दन, कोहनी और अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने में भी पपीता बहुत प्रभावी परिणाम देता है। इसके लिए पपीता को बारीक मैश करें और इसमें थोड़ा सा नीम्बू का रस मिलायें। दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनायें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन, कोहनियों और अंडरआर्म्स पर लगायें। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा।
FOR SMOOTH HEELS
 एड़ियों के फटने से परेशान हैं तो थोड़े से पके पपीते को मैश इसमें लगभग 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलायें और पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर अच्छी तरह लगाकर हाथों से रगड़ें और 10 मिनिट के लिए छोड़ दें। बेहतर परिणाम के लिए नियमित इस्तेमाल करें।

PAPAYA SCRUB
(a)कच्चा पपीते के स्क्रब से भी त्वचा मे भी जान आ जाती है, इसके लिये पपीते के टुकड़े को लेकर कद्दूकस कर लें। इसे चेहरे पर पांच मिनट मलें फिर साफ पानी से चेहरा धो लें 
(b)कच्चे पपीते को कद्दूकस कर के उसमें मसूर की दाल (पाऊडर की हुई), मिल्क पाउडर और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर दो मिनट पर हल्के हाथों से मलें, फिर पांच मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। 
SOME PAPULAR PAPAYA PACKS 

1.Papaya and Honey face Pack
 पपीते के एक टुकड़े को मैश करके उसमें एक छोटी चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट को एकदम चिकना बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तब ताजे पानी से धो दें। इससे चेहरे पर चमक आएगी।
2.Papaya with Lemon
पपीते को अच्छी तरह मैश करें। इसमें तकरीबन 10 से 12 बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। इस पैक को अच्छी तरह मिला कर चेहरे पर लगाएं और  20 मिनट लगा रहने दें। यह पैक चेहरे के दाग- धब्बों को मिटाता है। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से चेहरे का  रंग भी गोरा  होता  है।
3.Face Pack of Tomato
जब पपीता के साथ टमाटर को मिलाया जाता है तो त्वचा के दाग-धब्बे कम होकर रंगत हल्की होती है। पैक बनाने के लिए पपीते को मैश करके उसमें कुछ टमाटर का प्यूरी  मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो दें।
4.Face Pack with Multani Mitti
मुल्तानी मिट्टी और पपीते को मिलाकर पैक तैयार करें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल को कम करती है और पपीता चमक लाता है। दोनों को मिलाकर पैक तैयार करें और 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। यह पैक चेहरे में कसाव भी लाता है
5.Papaya with Banana
पपीता  और केला दोनों को बराबर मात्रा में लें और मैश करके मुलायम पेस्ट बनायें। इस पैक को तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा एकदम कोमल और चमकदार  हो जाती है।
6.Papaya and Sandal Powder
पपीता के पेस्ट में चंदन पाउडर मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो दें। यह पैक चेहरे का  रंग निखारता है।

AMAZING PACK

१. यह पैक बनाने के लिए  पपीते को अच्छी तरह धो लें और छिलका  उतार ले छिलके  के भीतरी भाग को अपने चेहरे पर मलें।छिलके को अपने चेहरे पर रगड़ते समय आँखों एवं मुंह के पास की लाइनों  ,कनपटी, गले एवं हाथों पर ज़्यादा समय लगाएं। लगाने के बाद इसे 15 -20 मिनट तक छोड़ दें एवं गुनगुने पानी से साफ़ कर लें। आप इस फेस पैक का प्रयोग हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। 
नोट 
इस स्क्रब को नियमित करने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हल्के हो जाते हैं और रंग भी निखरता है। 
पपीते के गूदे  को शहद, गुलाबजल चंदन पाउडर, चुटकी भार फिटकरी मिला कर चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक रहने दे, यह पैक त्वचा को गोरा भी बनाता है ..
                                               नमस्ते 


फलो के छिलको से सौंदर्य

                   फलो के छिलको से सौंदर्य 
फलो से सौंदर्य बढ़ाना आप सब जानते है यहाँ आप को फल के छिलको से सौंदर्य बढ़ाने की विधि बताती हूँ सभी विभिन्न सोर्स से उपलब्ध की गयी है 

ORANGE PEEL
संतरे के छिलके को दूध में पीसकर छान लें या कच्चे दूध व हल्दी में मिलाकर चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे के मुंहासे और धब्बे कम हो जाते हैं। वहीं, त्वचा की चमक भी बनी रहेगी। संतरे के छिलके बहुत ही लाभदायक होते हैं। ये आपकी त्वचा को गहराई से ठीक करते हुए आपकी त्वचा के रंग को भी निखारते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन सी और ए पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी आपके रंग को निखारता है और विटामिन ए, झुर्रियों, काले धब्बों को कम करता है। इतना ही नहीं यह मुंहासों को भी दूर करता है।
BANANA PEEL
केले के छिलके से त्वचा में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियों को दूर करना चाहती हैं तो इसके लिए केले का छिलका सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। आप इसे अंडे की जर्दी (पीला भाग )में पीस कर चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएंगी। केले के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हानिकारक यूवी किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता है।
POMEGRANATE PEEL
अनार के फायदों के बारे में तो आपको पता ही होगा, पर आज हम आपको इसके छिलकों के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अनार के छिलके आपकी त्वचा और बाल दोनों को पोषण देते हैं। यह मुंहासे से बचाता है और नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। अनार के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करने मदद करते हैं। इतना ही नहीं त्वचा को मुंहासों व संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सुखाकर तवे पर भून लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीसें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे आपके मुंहासे दूर हो जाएंगे। इसके छिलके रंग भी निखारते हैं, साथ ही बढ़ती उम्र को भी कम करते हैं।
PATATO PEEL
 आलू कोई फल नहीं है मगर फिर भी यह त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। यह त्वचा का रंग निखारता है और आंखों के नीचे की सूजन को भी कम करता है।
LEMON PEEL
झुर्रियों, एक्ने, पिग्मेंटेशन और गहरे निशानों से बचाने में नीबू के छिलकों की कोई सानी नहीं है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। जिससे आपका रूप निखरता है। इसके अलावा नीबू के छिलके में एन्टीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के भी गुण होते हैं, जो त्वचा के रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा का रंग भी निखारता है
APPLE PEEL
सेब के छिलकों में इतने अधिक पोषक तत्व होते हैं कि ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। छिलके सहित एक सेब में चार से पांच ग्राम फाइबर होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स भी पाया जाता है जो नए सेल को बनाने में मदद करता है और फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।
BOTTEL GOARD PEEL
लौकी के छिलकों को पीसकर चेहरे पर लेप लगाने से त्वचा में निखार आता है। इसे काटकर यदि आप पैर के तलवों पर मलते हैं तो पैर की गर्मी व जलन दूर होती है। इसके अलावा लौकी पेट के रोग को दूर करने में भी मदद करती है।
Luffa Gourd PEEL
तोरी के ताजा छिलकों को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा साफ हो जाती है। इतना ही नहीं इसकी बेल को दूध या पानी में घिसकर 5 दिनों तक सुबह शाम पीने से पथरी के रोग में आराम मिलता है।