Beauty With Papaya
दोस्तों नमस्कार पपीते द्वारा किस प्रकार हम आसानी से अपनी सुंदरता और त्वचा की रक्षा कर सकते है प्रयोग प्रस्तुत है। इन उपायों से कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।
Beauty With Papaya
हर महिला चाहती हैं की उनका चेहरा हमेशा स्वस्थ, चमकदार और सुन्दर दिखे। पपीते का खाने में उपयोग बहुत जरुरी है इसमें पाये जाने वाले विटामिन A, C और E, और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को खूबसूरत रखने में आपकी मदद करते हैं,साथ ही साथ उम्र के साथ त्वचा में होने वाले परिवर्तनों को भी होने से रोकते हैं। इसके साथ ही पपीता से बने ऐसे कई फेसपैक और मास्क हैं जो अगर आप नियमित इस्तेमाल करती हैं तो कई त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर रखा जा सकता हैं।
PIMPLES &BLACK HEADS
पके पपीता को अच्छी तरह मैश करें, और इसमें कुछ बूँदें नीबू मिलायें। अच्छी तरह आपस में मिलाकर पेस्ट बनायें और चेहरा साफ़ कर 20 मिनिट के लिए इसे लगायें। बाद में साफ़ पानी से चेहरा धो लें। ब्लैकहैड्स हटाने के लिए पहले चेहरे को 5 मिनिट के लिए हलकी भाप दें और फिर पिसे हुए चावल में (चावल का आटा), पपीता का पेस्ट मिलाकर दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलायें और लगायें। यह ब्लैकहैड्स को निकालने में बहुत कारगर है।
FOR SKIN TONE
पका हुआ पपीता लें, बीज निकाल दें और अच्छी तरह मसलकर पेस्ट बनायें। अपना चेहरा साफ़ करें, और इस पेस्ट को अच्छी तरह पूरे चेहरे और गर्दन पर लगायें। लगभग 30 मिनिट तक लगाकर रखें और फिर साफ़ पानी से चेहरा धो लें। त्वचा का रंग गोरा करने में यह पपीते का पेस्ट बहुत लाभकर है।इसे नियमित इस्तेमाल करें।
FOR HYDRATING SKIN
पपीता का बारीक पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलायें। दोनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह से मिलायें और पेस्ट बनाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगायें। लगभग 20 मिनिट बाद चेहरा साफ़ ठन्डे पानी से धो लें।
FOR WRINKLES
पका हुआ पपीता लें, उसे अच्छी तरह मैश कर लें, अब इसमें 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलायें और दोनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को अच्छी तरह अपने चेहरे पर लगायें और 20 मिनिट तक लगा रहने दें। बाद में साफ़ पानी से चेहरा धो लें। यह मास्क त्वचा के दाग धब्बे हटाने और चेहरे पर चमक लाने में बहुत उपयोगी है।
FOR ELBOW NECK &UNDERARMS
गर्दन, कोहनी और अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने में भी पपीता बहुत प्रभावी परिणाम देता है। इसके लिए पपीता को बारीक मैश करें और इसमें थोड़ा सा नीम्बू का रस मिलायें। दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनायें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन, कोहनियों और अंडरआर्म्स पर लगायें। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा।
FOR SMOOTH HEELS
एड़ियों के फटने से परेशान हैं तो थोड़े से पके पपीते को मैश इसमें लगभग 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलायें और पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर अच्छी तरह लगाकर हाथों से रगड़ें और 10 मिनिट के लिए छोड़ दें। बेहतर परिणाम के लिए नियमित इस्तेमाल करें।
PAPAYA SCRUB
(a)कच्चा पपीते के स्क्रब से भी त्वचा मे भी जान आ जाती है, इसके लिये पपीते के टुकड़े को लेकर कद्दूकस कर लें। इसे चेहरे पर पांच मिनट मलें फिर साफ पानी से चेहरा धो लें
(b)कच्चे पपीते को कद्दूकस कर के उसमें मसूर की दाल (पाऊडर की हुई), मिल्क पाउडर और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर दो मिनट पर हल्के हाथों से मलें, फिर पांच मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
SOME PAPULAR PAPAYA PACKS
1.Papaya and Honey face Pack
पपीते के एक टुकड़े को मैश करके उसमें एक छोटी चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट को एकदम चिकना बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तब ताजे पानी से धो दें। इससे चेहरे पर चमक आएगी।
2.Papaya with Lemon
पपीते को अच्छी तरह मैश करें। इसमें तकरीबन 10 से 12 बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। इस पैक को अच्छी तरह मिला कर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट लगा रहने दें। यह पैक चेहरे के दाग- धब्बों को मिटाता है। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से चेहरे का रंग भी गोरा होता है।
3.Face Pack of Tomato
जब पपीता के साथ टमाटर को मिलाया जाता है तो त्वचा के दाग-धब्बे कम होकर रंगत हल्की होती है। पैक बनाने के लिए पपीते को मैश करके उसमें कुछ टमाटर का प्यूरी मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो दें।
4.Face Pack with Multani Mitti
मुल्तानी मिट्टी और पपीते को मिलाकर पैक तैयार करें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल को कम करती है और पपीता चमक लाता है। दोनों को मिलाकर पैक तैयार करें और 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। यह पैक चेहरे में कसाव भी लाता है।
5.Papaya with Banana
पपीता और केला दोनों को बराबर मात्रा में लें और मैश करके मुलायम पेस्ट बनायें। इस पैक को तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा एकदम कोमल और चमकदार हो जाती है।
6.Papaya and Sandal Powder
पपीता के पेस्ट में चंदन पाउडर मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो दें। यह पैक चेहरे का रंग निखारता है।
AMAZING PACK
१. यह पैक बनाने के लिए पपीते को अच्छी तरह धो लें और छिलका उतार ले छिलके के भीतरी भाग को अपने चेहरे पर मलें।छिलके को अपने चेहरे पर रगड़ते समय आँखों एवं मुंह के पास की लाइनों ,कनपटी, गले एवं हाथों पर ज़्यादा समय लगाएं। लगाने के बाद इसे 15 -20 मिनट तक छोड़ दें एवं गुनगुने पानी से साफ़ कर लें। आप इस फेस पैक का प्रयोग हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं।
नोट
इस स्क्रब को नियमित करने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हल्के हो जाते हैं और रंग भी निखरता है।
पपीते के गूदे को शहद, गुलाबजल चंदन पाउडर, चुटकी भार फिटकरी मिला कर चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक रहने दे, यह पैक त्वचा को गोरा भी बनाता है ..
नमस्ते

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें