सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

शनिवार, 30 सितंबर 2017

बादाम और बादामी आप

बादाम और बादामी आप 


दोस्तों  बादाम एक बहुत ही लाभकारी कुदरत द्वारा दिया गया उपहार है 
kesar and badam shahi pack 

बादाम और केसर का पैक एक शाही पैक की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे आपकी त्वचा तेल से मुक्त होती है। यह रंजकता और काले धब्बों को दूर करके त्वचा को एक गुलाबी निखार से नवाज़ता है। इसके लिए थोड़े बादाम और थोड़ा केसर एक ठन्डे दूध की कटोरी में भिगोकर फ्रिज में रखें। बादाम को छीलकर दूध में तोड़कर डालें। इस मिश्रण को महीन बनाने के लिए इसमें ज़रुरत के हिसाब से थोड़ा बेसन और दूध डालें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं तथा २० मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को ठन्डे पानी से धो लें।
badam milk and dalia amazing pack
1 चम्मच बादाम
1 चम्मच दलिया
2 चम्मच कच्चा दूध
एक बर्तन लें और इसमें एक चम्मच बादाम, 1 चम्मच पिसा हुआ दलिया और 2 चम्मच कच्चा दूध डालें।इन सारे पदार्थों को अच्छे से मिलाएं औरइस पेस्ट को अपनी उँगलियों की सहायता से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
curd and badam pack
4 चम्मच दही
1 चम्मच बादाम पाउडर
बादाम पाउडर को दही में मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को अपने चेहरे पर लगा लें। यह मुंहासों का अच्छे ढ़ंग से उपचार करता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक अम्ल कवकविरोधी होता है। फेशियल कैसे करे, यह मुंहासे के जीवणुओं को साफ करता है और आपके चेहरे को मुंहासे से मुक्त करता है। इस लेप को 10 से 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इसे ठण्डे पानी से धो दें।
Oats & almonds face pack
एक चम्मच बादाम पाउडर
1 चम्मच पिसी जई
2 चम्मच दूध
बादम का विटामिन E त्वचा की देखभाल के लिये बहुत अच्छा है। बादाम चेहरे की त्वचा को साफ और चिकना करता है। ऊपर बतायी गयी सभी सामग्रियों को लेकर अच्छे से मिलाकर लेप बना लें। फेशियल कैसे करे, अब इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक सूखने के लिये छोड़ दें। इसके बाद ठण्डे पानी से धो दें। आप दूध के बजाय नींबू रस, शहद का उपयोग कर सकते है। दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट के साथ अच्छे त्वचा में रंग भरने वाले हैं। यह फेस पैक सूखी त्वचा के लिये अच्छा कार्य करता है।
मिल्क एंड बादाम पैक 

5 चम्मच कच्चा दूध
5 चम्मच बादाम पाउडर
फेस पैक बनाने की विधि (Process)
बादाम पाउडर को कच्चे दूध में अच्छे से मिलाकर एक चिकना लेप बना लें। इस लेप को चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक सूखने के लिये छोड़ दें। फेशियल कैसे करे, जब यह सूख जाये तो ठण्डे पानी से धो दें। यह फेस पैक संवेदनशील और मिश्रित त्वचा के प्रकर के लोगों के लिये अच्छा है।
Multani mitti & Almonds
2 चम्मच बादाम पाउडर
1 चम्मच गुलाब जल
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को बादाम पाउडर में मिलाने के बाद गुलाब जल डालकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण का लेप बना लें। इसे चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद धो दें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से तेल को हटाकर तेलमुक्त रूप देता है।
Gram flour & Almond face pack
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच बादाम पाउडर
1 चुटकी हल्दी
सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलायें और इसमें पानी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। इस लेप को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाये रखें। इसके बाद ठण्डे पानी से धो दें। बेसन बंद छिद्रों को साफ कर देगा और आपकी त्वचा पर चमक लायेगा ।
papaya and badam pack
. पपीते और बादाम का फेस वाश तैलीय त्वचा के लिए काफी उत्तम है। इस पैक को बनाने के लिए भिगोकर रखे हुए और पिसे हुए बादाम को पके पपीते के गूदे के साथ मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें तथा उसके बाद चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट प्रतीक्षा करें तथा उसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।
lemon and badam pack
नींबू के रस या गुलाबजल के साथ बादाम का पैक सन टैन के लिए काफी बढ़िया पैक है। नींबू के रस या गुलाबजल को भिगोकर रखे हुए और पिसे हुए बादाम के साथ मिलाएं। फेशियल करने का तरीका, इसे चेहरे पर लगाएं तथा 20 मिनट बाद धो दें।
chandan and badam pack
चन्दन और बादाम का फेस पैक चेहरे के टोन को निखारता है तथा आपको गोरा बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए बादाम को रात भर भिगोकर पीसें तथा इसे उतनी ही मात्रा में हल्दी के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं तथा सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। यह गोरेपन के लिए काफी बढ़िया पैक है।
alo vera and badam pack
एलोवेरा जेल और बादाम का फेस पैक चेहरे के दाग हटाता है तथा चेहरे की रंगत को भी निखारता है। सिर्फ एलो वेरा जेल को पिसे हुए बादाम के साथ मिलाएं तथा इसे चेहरे और गले पर लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो लें।
orange peel and badam pack
संतरे के छिलके के पाउडर और बादाम का फेस पैक त्वचा की मृत कोशिकाएं निकालने का काफी अच्छा माध्यमहै और यह रक्त संचार में भी काफी मदद करता है। संतरे के छिलके के पाउडर तथा बादाम के पेस्ट को मिलाएं और इसे चेहरे पर धीरे से स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
turmeric and badam pack
हल्दी और चन्दन के साथ बादाम का उबटन शादी के दौरान दुल्हनों को सजाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। यह त्वचा को चमक प्रदान करता है तथा मुहांसों और काले धब्बों को दूर करता है। इसके लिए बादाम के पेस्ट, हल्दी पाउडर तथा बेसन को मिलाएं तथा इसे महीन बनाने के लिए इसमें थोड़ा दूध डालें। इसे चेहरे पर लगाएं तथा सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।

egg multani mitti and lemon pack
बादाम, अंडे और नींबू का मास्क सूखी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में काफी कारगर साबित होते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए सूखे बादाम का पाउडर लें तथा उसमें अंडे का सफ़ेद भाग और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को नम त्वचा पर लगाएं तथा आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे धो लें और तुरंत फर्क देखें।
honey and badam pack
 बादाम और शहद का पैक एक्ने और संक्रमण से निपटने का बढ़िया उपचार है। यह त्वचा को पोषण देता है तथा महीन रेखाएं और झुर्रियां हटाता है। एक पात्र में पिसे हुए बादाम और जैतून के तेल को लें तथा इस मिश्रण को महीन बनाने के लिए इसमें थोड़ी दही डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और गोलाकार मुद्रा में मालिश करें। 15 मिनट बाद चेहरे पर गीला कपडा रखें तथा उसके बाद पानी से धो लें।

रविवार, 24 सितंबर 2017

ageing skin

ageing skin

1
ORGENIChoney massage (JUST MASSAGE)
2
egg, MILKCREAM ,lemon juice ,mix mask (BLEND AND USE IT AS PACK)
3.
1 small carrot,1 small potato,A pinch of turmeric,A pinch of baking soda,Water mix mask(Boil the carrot and potato, and chop them into small pieces. Mash them to form a smooth paste.
To this, add a pinch of turmeric and baking soda. Mix well with some water to obtain a smooth paste.
Apply all over the face and keep for 20 minutes.Rinse with warm water.)
4.
.2 teaspoons yogurt,1 teaspoon honey,1 teaspoon fresh lemon juice,1 vitamin E capsule&A pinch of turmeric(Mix the yogurt, lemon juice, honey, and turmeric together.Carefully cut the vitamin E capsule from its tip and gently pour the oil present inside into the pack. Mix well.Apply this all over the face.Leave it for 10-15 minutes and rinse off with warm wateR )
5.
2 teaspoons rose water,1/2 teaspoon lemon juice,Few drops of glycerine & Cotton ball(This is best done every other night, before going to bed.)
6.
1 small potato& Cotton ball(Grate the potato and squeeze the juice out of it.Soak a cotton ball in this and apply it all over the face.Leave the juice on your face for 15 minutes and then rinse with cool water.)

7.

1 tablespoon almond oil,2-3 drops rosewood oil,&3-4 drops sandalwood oil(Make a blend by mixing the oils together.

Massage your skin with oil in circular and upward motions for 2-3 minutes.Leave the oil blend overnight or at least for an hour before rinsing it off.)

8

2-3 tablespoons sugarcane juice &A pinch of turmeric(Mix the sugarcane juice with turmeric powder.Apply on specific areas or the entire face for about 6-10 minutes.Rinse off first with lukewarm water and then with cold wateR)
9
5 drops sandalwood oil,5 drops rose geranium oil,5 drops jasmine oil,5 drops neroli oil (optional)&5 drops frankincense oil (optional)(Mix all the essential oils in a clean bottle.Apply 2-3 drops of this on your skin and massage it in.DAILY BEFORE SLEEP
tips to stop ageing skin 

अंडा ना सिर्फ खाने बल्कि आपकी त्वचा में निखार लाने में भी सहायक है। यदि आप अंडे के सफेद हिस्से से झुर्रियों वाले हिस्से पर मालिश करने से झुर्रियां समाप्‍त होती हैं।
गाजर और ककड़ी को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस मिला लें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाने से जल्द‍ ही आपको झुर्रियों से निजात मिलेगी।
झुर्रियों से निजात पाने का सबसे बढिया उपाय हैं आप गुलाबजल को फ्रीजर में जमा दें और जमने पर इसे झुर्रियों वाली जगह पर मलें। ऐसा आपको नियमित रूप से करना होगा। आप चाहें तो मुलतानी मिट्टी के साथ भी गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।
खीरा भी आपकी झुर्रियां दूर करने में सहायक है। खीरे के रस को चेहरे पर लगाएं या फिर खीरे के छोटे-छोटे पीस काटकर झुर्रियों वाली जगह पर मसाज करें। ऐसा आपको रोजाना करना होगा।
रूखी त्वचा पर झुर्रियां होने पर अनानास के रस को या फिर अनानास के छोटे-छोटे पीस को त्वचा पर लगाना चाहिए। इससे झुर्रियां जल्द ही गायब हो जाएंगी।
आप चाहे तो झुर्रियों से निजात पाने के लिए त्वचा की मालिश भी करवा सकते हैं, इसके लिए आपको जैतून, बादाम या नारियल के तेल से त्वचा की अच्छी तरह से मालिश करनी होगी।
हल्दी या चंदन का लेप लगाने से भी आपको झुरिर्यों की समस्या से निजात मिल सकती हैं।
check habbits to cure ageing skin&some mask recipes
Sleep on your back to avoid wrinkles 
झुर्रियां मिटाने के उपाय, करवट लेकर या पेट के बल सोने से आपके चेहरे पर झुर्रियों की मात्रा ज़्यादा होने की सम्भावना होती है। पीठ के बल सोएं जिससे कि आपकी गर्दन, शरीर और रीढ़ की हड्डी एक दिशा में रहे।
massages for wrinkles with Oil 
झुर्रियां काम करने के लिए चेहरे पर अपनी पसंद का तेल लगाएं जैसे तिल , ओलिव , नारियल का तेल एवं विटामिन इ का तेल। तेल का प्रयोग रात को करें जिससे कि रातभर आपकी त्वचा को पोषण मिलता रहे। सुबह उठकर चेहरा धो लें।
Yogurt for wrinkles
चेहरा साफ़ करके 1 चम्मच सादी दही, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच संतरे का रस एवं आधे केले को मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखने दें। एक गरम कपडे से चेहरा साफ़ कर लें एवं मॉइस्चराइज़र लगाकर चेहरे की नमी को लॉक कर लें। दही और शहद आपके बड़े रोमछिद्रों को कसते हैं , संतरे का रस झुर्रियों पर असर करता है और केला त्वचा को नमी प्रदान करता है।
Lemon juice  for wrinkles
झुर्रियों से छुटकारा, नींबू का रस प्राकृतिक रूप से त्वचा को कसता है। नींबू के रस में शहद मिलाकर सारे चेहरे पर लगाएं एवं चेहरे को धोकर मॉइस्चराइज़र लगाएं। समय के साथ आपको अपनी त्वचा में आया फर्क पता चलेगा।
Avoid Stress to avoid wrinkles
चिंता  की वजह से ही चेहरे पर झुर्रियां, आँखों के नीचे काले घेरे एवं इसी तरह की अन्य समस्याएं होती हैं। अपनी चिंताओं को दूर करें और ज़िन्दगी के हर पल को पूरी मस्ती के साथ जियें। लंबी लंबी सांसें लेते रहें। आईने में अपने आप से बात करें एवं कसरत करें।
Natural anti wrinkle moisturizer
बाज़ार में मिलने वाले महंगे मॉइस्चराइज़र खरीदने की बजाय घरेलू नुस्खों का प्रयोग करें। इसके लिए 2 चम्मच एलो वेरा जेल, गुलाबजल की कुछ बूंदें और लैवेंडर का आवश्यक तेल चाहिए। आप कोको मक्खन और विभिन्न प्रकार के आवश्यक तेलों का प्रयोग भिन्न टोन पर कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा सूखी है तो तिल के तेल का प्रयोग करें, वहीँ सामान्य त्वचा होने पर बादाम के तेल का प्रयोग करें। कई महिलाएं ऐसी हैं जो एक्ने युक्त त्वचा से परेशान रहती हैं। उनके लिए जोजोबा का तेल सही रहेगा। उम्रदराज लोगों को चावल के चोकर के तेल का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि उन्हें त्वचा में ज़्यादा नमी की आवश्यकता होती है।
Egg white mask for firming skin
झुर्रियों का इलाज, अंडे का सफ़ेद भाग एक प्राकृतिक तथा बेहतरीन उत्पाद है जो चेहरे से झुर्रियां हटाने में पूरी तरह सक्षम है। जब आपकी उम्र बढ़ती है तो त्वचा तथा शरीर के अन्य भाग ढीले होना शुरू हो जाते हैं। यह ढीलापन अंडे के सफ़ेद भाग द्वारा ठीक हो सकती है। इसके लिए अपनी उँगलियों से अंडे का सफ़ेद भाग अपने चेहरे पर लगाएं और इसे अच्छे से फैलाएं। इसे 10 मिनट तक रखें तथा गुनगुने पानी से धो लें।
& एक अंडे के सफ़ेद भाग को शहद के साथ मिला सकते हैं। इसमें दूध भी मिलाएं। इन सारे पदार्थों को मिश्रित करें और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 20 मिनट तक रहने दें तथा उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
Vitamin E mask for wrinkles
आप विटामिन इ  फेशियल घर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ विटामिन इ के 2 कैप्सूल्स दूकान से लाने पड़ेंगे। इसके लिए अन्य ज़रूरी उत्पाद हैं आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच दही curd एक बर्तन लें तथा उसमें तेल निचोड़कर विटामिन इ का कैप्सूल तोड़ें तथा कैप्सूल के ऊपरी भाग को फेंक दें। अब इसमें निर्धारित मात्रा में दही और नींबू का रस डालें। इन सबको अच्छे से मिलाएं तथा चेहरे के उस भाग पर लगाएं जहां झुर्रियां दिख रही हैं। अब इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और गर्म पानी से धो लें। झुर्रियां हटाने के लिए इस विधि का निरंतर इस्तेमाल करें।
Avocado mask
अवोकेडो एक बेहतरीन प्राकृतिक उत्पाद है जो आपकी त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में आपकी सहायता करता है। अवोकेडो के मास्क का निर्माण करने के लिए आपको 2 चम्मच ताज़ी मलाई, थोड़ी सी मात्रा में पटसन के बीज, आधे अवोकेडो और 1 चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। सबसे पहले पटसन के बीजों को अच्छे से पीस लें और अवोकेडो के गूदे को निकाल लें। इसके बाद इनका अन्य दो उत्पादों के साथ मिश्रण कर दें। एक बार यह मिश्रण तैयार हो जाने पर इसका प्रयोग अपने चेहरे के हर उस भाग पर करें, जहां पर आपको झुर्रियां दिख रही हैं। 20 मिनट तक प्रतीक्षा करें और इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो दें एवं फर्क महसूस करें।
habbits 
Diet to fight wrinkles 
जब आपको अपने चेहरे पर बहुत सी झुर्रियां दिखें तो अपने खानपान की आदतों को लेकर सचेत हो जाएं। ऐसे कई भोजन हैं जो आपकी त्वचा से झुर्रियों को बिलकुल गायब कर देते हैं। झुर्रियों का एक कारण शरीर में काफी मात्रा में ऑक्सीडेंट्स जमा होना है। ये ऐसे भोजनों से निकल सकते हैं जिनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स हों। समुद्री भोजन का रोज़ाना सेवन करें क्योंकि इनमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं, जो आपके चेहरे से झुर्रियां निकाल लेते हैं।
झुर्रियों के लिए उपाय, सही मात्रा में आयरन, विटामिन और अन्य पोषक पदार्थ चेहरे को चमकदार बनाने और झुर्रियां हटाने में काफी महती भूमिका निभाते हैं। जो भोजन आपको ग्रहण करने चाहिए वे हैं अखरोट , अंडे , सरडाइन , ट्यूना, ब्राज़ील नट्स, शेलफिश आदि। तरबूज़ , अनानास , खीरा , नाशपाती और पपीते जैसे फल झुर्रियों से मुक्त त्वचा प्रदान करने में काफी प्रभावी भूमिका अदा करते हैं।
Drink plenty of water
ज़्यादातर मामलों में पानी ही आपकी स्वास्थ्य और सौन्दर्य समस्याओं का उपचार सिद्ध होता है। आजकल लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते, जिसकी वजह से कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं। आजकल लोग काफी कम मात्रा में पानी का सेवन करते हैं। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पैदा हो रही हैं तो आपके लिए दिन में कई कई गिलास पानी का सेवन करना ही श्रेयस्कर होगा। इससे आपकी त्वचा के लोच में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी त्वचा में झुर्रियां पैदा हुए बिना नमी का संचार भी इससे होगा।

packs for glowing skin

packs for glowing skin 

Green tea face pack
ग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन और जीवाणुजन्य परेशानियों जैसे कील मुंहासे आदि को दूर करता है. इसे बनाने के लिए ग्रीन टी को उबालकर ठंडा कर के रख लें. इसमें चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें और इस फेसपैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर सुखा लें. यह चेहरे को एक्सफोलिएट करने के साथ साथ चमक भी देता है.
Honey papaya face pack for dry skin 
ड्राई स्किन के लिए फेसपैक का चुनाव करते समय पपीते से बने फेसपैक का प्रयोग एक बेहतरीन उपाय है. पूरी तरह से पके हुए पपीते को मसल कर उसमें शहद मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे तक रखें. जब यह सूखने लगे तो हाथों से रगड़ कर चेहरे से इस पैक को निकल लें और हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
Saffron face pack for whiten skin
केसर (Saffron) आयुर्वेद में सुन्दरता की एक बहुमूल्य औषधि है. इसका प्रयोग रजा महाराजा तक किया करते थे. केसर का फेसपैक त्वचा के रंग को उज्जवल बनाता है इसके साथ दूध मिलाने पर यह त्वचा को पोषण और चिकनाई देने वाला फेसपैक बन जाता है. अगर आप इतने फायदे एक साथ पाना चाहती हैं तो कुछ केसर को 2 से 4 चम्मच दूध के में भिगोकर रखें और उसके बाद केसर को मसलकर इस दूध को फेस पैक की तरह चेहरे में लगा लें. यह फेसपैक चेहरे को गोरापन और निखार देता है.
Marigold gharelu face pack  for glowing skin
फेस पैक बनाने की विधि, कुछ गेंदे के फूल लेकर उन्हें हाथों से या किसी भारी चीज़ से मसल लें। इसमें कच्चे दूध के साथ थोडा शहद मिलाकर चेहरे पर लगायें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
Besan and turmeric pack

बेसन और हल्दी दोनों ही आसानी से आपके घर की रसोई में उपलब्ध हो जाते हैं। बेसन और हल्दी को दूध या पानी के साथ मिश्रित करके एक पेस्ट का निर्माण करें। यह पैक आपकी त्वचा को सिर्फ दमकता हुआ और स्वस्थ ही नहीं बनाता, बल्कि कई भारतीय शादी के घरों में दुल्हे और दुल्हन दोनों को शादी के मौके पर सुन्दर और दमकता हुआ प्रतीत करवाने के लिए इन दोनों उत्पादों का प्रयोग किया जाता है।
Sandalwood mask for glowing skin
फेस पैक बनाने की विधि, चन्दन पाउडर जो की आसानी से बाज़ार में उपलब्ध है। उसे लेकर गुलाब जल के साथ मिला लें और आपका फेस पैक तैयार हो जायेगा।
Aromatic pack for instant glowing skin
फेस पैक बनाने की विधि, इसे बनाने के लिए एक बर्तन में थोडा सा लैवेंडर का तेल लें। उसमें 2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, मक्खन या ताज़ी क्रीम लेकर अच्छे से मिला लें।
Honey and lemon pack for skin glow
फेस पैक बनाना, यह पैक चेहरे को नमी प्रदान करता है। थोड़ी मात्रा में शहद और नीबू को मिला कर यह पैक बनाया जा सकता है।
Herbal mask for skin lightning
फेस पैक बनाना, इसे बनाने के लिए नीबू, हल्दी और बेसन को मिला लें। इसे लगाने से चेहरे से दाग मिट जायेंगे।
Natural scrub for pimple removal
फेस पैक बनाना, दूध में चन्दन पाउडर और एक चम्मच चावल के आटे को मिला कर लगाने से चेहरे के मुहाँसे मिट जायेंगे।
 natural packs

Figs and pumpkin face pack for skin brightness
फेशियल करने का तरीका, अंजीर में अल्फा हाइड्रो अम्ल, एंटीओक्सिडेंट और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा में निखार लाते हैं। 2 अंजीर और कद्दू के 2 टुकड़ों को कुछ बूँद बादाम ताल के साथ मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें और इसे साफ़ चेहरे पर लगायें।
Aloevera pack
चेहरे और त्वचा के लिए घर के बने आयुर्वेदिक फेस पैक (फेशियल)
फेशियल करने का तरीका, इसे बनाने के लिए 2 चम्मच घृतकुमारी के गूदे को 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच नीबू के रस के साथ मिला लें। धुप से आने के बाद इस 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगायें और पानी से धो लें।
face pack for stress removal
फेशियल करने का तरीका, इसमें गुलाब जल, चन्दन पेस्ट, छाछ और बेसन को मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाइए और फिर पानी से धो लीजिये।
Gooseberry mask for clear skin
करौंदा त्वचा के छिद्र छोटे करने और चेहरे के दाग धब्बे मिटाने में सहायक है। 2-3 करौंदों को मसलकर 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद में मिला लें। 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर पानी से धो लें।
Mint for problem-free skin
 पुदीना की पत्तियों को पीसकर उनका रस निकल लें। इसे मुहाँसो वाली जगह पर आधे घंटे के लिए लगा लें और फिर धो लें।
Multani mitti face pack for glowing skin
आधा घंटे के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगा लें और फिर धो लें।
Fenugreek for oily skin ke liye facial 
मैथी दाने, गुलाबजल और पुदीना को अच्छे से पीस लें और इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर धो लें।
Green gram, turmeric & rice powder face pack 
 2 चम्मच हरे चने का पाउडर, ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच चावल पाउडर, को शहद और दूध में मिला कर 20 मिनट तक चेहरे पर लगा लें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Face pack for dark spots & acne
जायफल पाउडर, संतरे के छिलके का पाउडर, हरे चने का पाउडर और दही को मिला कर यह पैक बनाया जा सकता है। जायफल और शहद को मिलाकर सीधे मुहाँसो पर भी लगाया जा सकता है।
Neem & honey face mask for acne
नीम की पत्तियों का पेस्ट, शहद और हल्दी को मिलाकर मुहाँसे वाले स्थान पर लगाया जा सकता है।
Pomegranate & honey face pack for anti aging
अनार विटामिन C से भरपूर रहता है। अनार और शहद का अच्छे से पेस्ट बनाकर यह पैक बनाया जा सकता है।
Tea water & honey face pack 
1 कप चाय (ठण्डी), 2 चम्मच चावल पाउडर, ½ चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। 20 मिनट के लिए इसे लगाकर ठण्डे पानी से धो लें।

हमारे बाल और कुछ अद्भुत प्रयोग

हमारे बाल और कुछ अद्भुत प्रयोग 

मेथी (Control hair fall with Methi)

मेथी बालों को पोषण देने के साथ झड़ने से भी बचाती है. बालों के लिए मेथी का प्रयोग करने के लिए मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद सुबह भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बना लें, इस मेथी के पेस्ट में 2 चम्मच दही और एक अंडे का सफ़ेद हिस्सा मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स कर बालों की जड़ों से लेकर पूरी लम्बाई में लगा लें. इसे हेयर मास्क की तरह बालों में एक से दो घंटों के लिए रहने दें और किसी माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को धो लें.
hibiscuss

हिबिस्कस या जसवंत के लाल रंग के फूल बालों के लिए बहुत खास होते हैं. जसवंत के फूलों को शुद्ध नारियल के तेल में पका लें. जब फूलों का रंग काला हो जाये तो इसे तेल से छानकर अलग कर इस तेल को एक बोतल में भरकर रखें. इस तेल का नियमित रूप से प्रयोग करने पर किसी भी कारण से झड़ते बाल की समस्या दूर होती है.
गुड़हल के फूलों द्वारा बालों का उपचार एक भारतीय प्राचीन परम्परा है और आयुर्वेद में भी इस उपचार के बारे में बताया गया है. अगर आप बालों को तेजी से लम्बा करना चाहती हैं तो गुड़हल के लाल फूलों को मेहँदी के ताजे पत्तों के साथ पीस कर बालों में मास्क की तरह लगा कर कम से कम 2 घंटे रखें और इसके बाद किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू से धों लें. यह बालों को जल्दी लम्बा बनाने का प्राकृतिक उपाय है.
onion

प्याज सल्फर (sulphur) का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो बालों में कोलेजन (collagen) की मात्रा बढ़ाकर उनकी बढ़त में सहायता करते हैं। इसके रस को सिर पर लगाने से बालों के झड़ने से राहत मिलती है। एक प्याज लें, इसके छोटे टुकड़े करें तथा इसे ब्लेंडर (blender) में डालकर इसका रस निकालें। इस रस को अपने सिर की त्वचा तथा बालों पर अच्छे से लगाएं और इसे 15 मिनट तक रहने दें। अब बालों को एक सौम्य शैम्पू से धो दें तथा इन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दें। इस विधि का प्रयोग हफ्ते में दो बार करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
garlic

बालों को झड़ने से रोकने के उपाय, प्याज की ही तरह लहसुन में भी सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि प्राकृतिक रूप से बालों की बढ़त में सहायता करने वाली तमाम पारंपरिक औषधियों में लहसुन की मात्रा होती है। इस विधि के अंतर्गत लहसुन के कुछ फाहों को पीस लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं तथा इस मिश्रण को कुछ मिनट तक उबालें। अब इसे ठंडा होने दें तथा ऐसा होने के बाद इस मिश्रण से सिर की मालिश करें। अब इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें तथा फिर अपने बालों को धो लें। इस प्रक्रिया का प्रयोग हफ्ते में दो बार अवश्य करें।
coconut oil

नारियल का तेल विटामिन से भरपूर होता है तथा बालों के लिए बेहतरीन होता है। इस तेल को गर्म करें तथा सिर पर धीरे धीरे मालिश करें। इसके बाद एक तौलिया लें तथा इसे गरम पानी में डुबोएं। इसके बाद इसे सिर के चारों तरफ बाँध लें। इस विधि से आपका सिर सारे तेल को अपने में समाहित कर लेता है। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें तथा किसी शैम्पू से धो लें। मज़बूत बालों के लिए इस विधि का प्रयोग हफ्ते में 1 बार करें।
pear

यह एक ऐसा फल है जिसके आपके बालों और त्वचा पर काफी फायदे हैं। अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं तो इन्हें नमी की ज़रुरत पड़ेगी। नाशपाती में विटामिन इ के गुण होते हैं जो बालों को घना करने में मदद करते हैं। इसे बालों में लगाने का भी एक तरीका है। सबसे पहले एक नाशपाती लें और उसका नरम हिस्सा निकालें। अब इसे एक पात्र में डालें तथा इसमें एक छोटा मैश्ड केला और 2 चम्मच जैतून का तेल डालें। इसे अच्छे से मिलाकर बालों के कोने कोने में लगाएं तथा 30 मिनट तक छोड़ दें। इस समय तक सारे पोषक पदार्थ आपके सिर में चले जाएंगे। अब इसे एक सौम्य शैम्पू से धो दें।
long hairs

बाल लम्बे कैसे करे, आपके बालों को प्रोटीन की काफी ज़रुरत होती है जिससे वो घने और लम्बे हो सकें। इस घरेलू उपाय से आपके बालों को प्रोटिने मिल सकती है। यह कमी अण्डों से पूरी हो सकती है। अगर आपके बाल लम्बे हैं तो आपको 2 अंडे लगेंगे, पर छोटे बालों में 1 ही अंडा काफी है।अंडे को एक पात्र में अच्छे से फेंटें तथा इसे तब तक करें जब तक कि यह मिश्रण हलके पीले रंग का न हो जाए तथा सफ़ेद भाग पूरी तरह गायब न हो जाए। अब इसे ब्रश से या हाथों में दस्ताने पहनकर लगाएं और बालों के एक एक कण में इसका प्रयोग करें। इसे आधे घंटे तक रखें तथा सौम्य शैम्पू तथा गुनगुने पानी की मदद से धो दें।
black pepper

काली मिर्च खाने का स्‍वाद तो बढ़ाती है, साथ ही इससे सफेद होते बाल भी काले होने लगते हैं। इसके लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।
alovera

बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बालों का झडऩा और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस बना कर पेस्‍ट बना लें और इस पेस्‍ट को बालों में लगाएं।
curd

सफेद होते बालों का रंग प्राकृतिक रूप से बदलने के लिए दही का इस्‍तेमाल करें। इसके लिए हिना और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्‍ट बना लें और इस पेस्‍ट को बालों में लगाइये। इस घरेलू उपचार को हफ्ते में एक बार लगाने से ही बाल काले होने लगते हैं।
bhringraj

भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ें बालों के लिए वरदान मानी जाती हैं। इनका पेस्‍ट बना कर नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में एक घंटे के लिए लगाएं। फिर बालों को गुनगुने पानी से अच्‍छी तरह से धो लें। इससे बालों की कंडीशनिंग भी होगी और बाल काले भी होंगे।
kurry patta

सफेद हो रहे बालों के लिये कढ़ी पत्ता बहुत ही अच्‍छा होता है। नहाने से पहले कढ़ी पत्ते को नहाने के पानी में छोड़ दें और एक घंटे के बाद उस पानी से सिर धो लें। या फिर आंवले की तरह कढ़ी पत्ते को भी बारीक काटकर और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे भी लाभ होगा।
pure ghee
बुजुर्गो को अकसर आपने सिर पर देसी घी से मालिश करते हुए देखा होगा। घी से म‍ालिश करने से त्‍वचा को पोषण मिलता है। प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
multanni mitti

बालों की हर तरह से देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक और सरल उपाय है. इसे बालों की सुरक्षा और देखभाल के लिए कई वर्षों से महिलाएं इस्तेमाल करती आ रही हैं. मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर रखें और इसे नर्म हो जानें दें. अब इसमें एक अंडे का सफ़ेद हिस्सा और दही मिलाकर पैक बना लें. इसे बालों की जड़ों और पूरे बालों में 1 घंटे तक लगा के रखने के बाद धोकर साफ़ करें. यह बालों को प्राकृतिक रूप से लम्बा करने का तरीका है जो इसे बढ़ने में मदद करता है.
mustured mask
1 चम्मच सरसों के पाउडर को २ चम्मच जैतून के तेल, 1 अंडे और पानी की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं तथा बालों पर पूरी तरह लगाएं। इस समय सिर की त्वचा पर ज़्यादा ध्यान दें। एक शावर कैप लगाएं तथा इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को एक सौम्य शैम्पू से धो लें। सरसों रक्त के संचार में वृद्धि करता है और इस तरह बालों की बढ़त में भी सहायता करता है।
kalonji oil

1 बड़ा चम्मच कलौंजी लें, उन्हें पीस लें
1 चम्मच मेथी के बीज लें, उन्हें पीस लें
पैन में 100 मिलीलीटर नारियल का तेल लें
इसमें पीसे हुए कलौंजी और मेथी के बीज जोड़ें
एक पैन में कुछ पानी उबालें, जब यह उबलने लगे तब आंच को बंद कर दें. इस गर्म पानी में तेल रखें, सीधे तेल गरम न करें
इसे गर्म पानी में 15 मिनट के लिए रखें
अब इस पानी को कांच की एक साफ बोतल में रखें
इसे सूर्य के प्रकाश में 15 दिनों के लिए रखें
अब आपका तेल तैयार है
इसे नियमित रूप से बालों के तेल के रूप में प्रयोग करें
hibiscuss oil

गुडहल तेल यह तेल बालों को पतला होने तथा झड़ने से रोकता है। इसे तैयार करने के लिये विधि पढ़ें - सामग्री- 3-4 गुड़हल के फूल, मुठ्ठीभर उसकी पत्‍तियां, 1 चम्‍मच मेथी दाना और नारियल तेल। विधि - गुड़हल और पत्‍तियों को मिक्‍सी में पीस कर पेस्‍ट बना कर एक बरतन में डालें। फिर उसमें नारियल तेल डाल कर गरम करें। इस पेस्‍ट को लगातार चलाती रहें। फिर इसमें मेथी दाना डाल कर कुछ सेकेंड गरम करें। आपका तेल तैयार है, इसका जब भी प्रयोग करें, हल्‍का सा गरम कर लें।
tulsi oil

तुलसी तेल बालों में चमक और जड़ से मजबूती प्रदान करने के लिये यह तेल लगाएं। सामग्री- तुलसी पावडर, नारियल तेल, पानी और मेथी दाना। विधि- 2 चम्‍मच तुलसी पावडर में थोड़ा सा पानी मिक्‍स कर के पेस्‍ट बनाएं। एक बरतन में नारियल तेल गरम करें, जब तेल में उबाल आने लगे तब उसमें तुलसी पेस्‍ट डालें। तेल को चलाती रहें। फिर इसमें मेथी के दाने डालें। जब हो जाए तब तेल को छान कर किसी शीशी में भर लें। तेल को हमेशा गरम कर के प्रयोग करना चाहिये।
amla oil

आंवला तेल   [आमला और कडी पत्‍ते से बनाइये बालों को काला करने वाला तेल] बालों का झड़ना, असमय सफेद होना या फिर अन्‍य बालों की समस्‍याओं के लिये आंवले का तेल काफी लाभकारी है। इसे बनाने की विधि जानें- सामग्री- आंवला पावडर, नारियल तेल और पानी। विधि - एक बरतन में, आंवला पावउर और पानी मिक्‍स कर के 15 मिनट तक उबालें। आंच बंद करें और इस तेल को ठंडा होने दें।फिर इसे छान कर किनारे रखें। अब अलग से जरा सा आंवला पावडर ले कर थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्‍ट बनाएं। अब एक दूसरे बरतन में, तैयार किया हुआ आंवले का पानी, नारियल तेल और पेस्‍ट मिलाएं। इसे आंच पर रखें और इसे तब तक उबालती रहें जब तक कि यह गाढ़ा पेस्‍ट ना बन जाए। इसे लगातार चलाना होता है। उसके बाद स्‍टोव बंद कर दें। अब आप इस तेल को हल्‍का ठंडा हो जाने के बाद सिर पर लगा सकती हैं।




शनिवार, 23 सितंबर 2017

तुलसी और सौंदर्य

 तुलसी और सौंदर्य 

दोस्तों नमस्कार
बहुत सारी औषदियो को बनाने में इनका प्रयोग भी किया जाता है। तुलसी का पौधा हर भारतीय घरो के आँगन में जरूर देखने को मिलता है।वैसे तो आयुर्वेद में तुलसी के पत्ते का कई रूप में वर्णन है, तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल हम कई तरह के फेसपैक बनाने में कर सकते है,   जिनके इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर प्राकृतिक सुंदरता आती है, और किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं पड़ता तथा सबसे महत्वापूर्ण  बात यह है की 
इसे आप घर पर ही बना सकती है।
१ तुलसी की कुछ पत्तियों को ले और इसे पीस ले। टमाटर का गुदा निकालकर पेस्ट बनाये। अब इसमें तुलसी की पत्तियों को मिक्स कर ले। चेहरे पर कुछ देर लगा रहने  दे अब ठंडे पानी से चेहरे को धो ले। इस पैक को लगाने से चेहरे के मुँहासे सही हो जाते है और चेहरे में चमक आ जाती है
२  तुलसी के पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बना ले अब इसे चेहरे पर लगाये। सूख जाने पर इसे पानी से धो ले ।
३ तुलसी और नीम की कुछ पत्तियों को ले इससे पीस ले। 2 लौंग को कुछ देर भीगकर रख दे जिससे की पीसने में आसानी हो और फिर उसे पीस ले। अब इसे नीम और तुलसी के पेस्ट के साथ मिलाये। आँख और होंठ से बचाकर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट तक लगाएँ रखे और फिर ठन्डे पानी से धो ले। लौंग से चेहरे के दाग-धब्बे सही हो जाते है
४ यह फेस पैक डेड स्‍किन और त्‍वचा के रूखे पन को खतम करने के लिये अच्‍छा है। इस पैक को बनाने के लिये आपको तुलसी की पत्‍तियों का पाउडर और दही चाहिये होगा। 2 चम्‍मच दही में एक चम्‍मच तुलसी का पाउडर मिक्‍स करें और चेहरे पर लगाएं। जब यह पैक सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें।
५  अगर स्‍किन को गोरा बनाना हो तो, 1 चम्‍मच तुलसी पाउडर को 1 चम्‍मच ओटमील पाउडर तथा उतनी ही मात्रा दूध पाउडर और पानी के साथ मिक्‍स करें। चेहरे को धो कर इस पैक को लगाएं और फिर खूब ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को लगाने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें। हफ्ते में तीन बार इसे लगाएं और फिर रिजल्‍ट देखें।
 ६ तुलसी और शहद 20 से 30 तुलसी के पत्‍तों को मिक्‍सी में पीस कर उसका रस निकाल लें। इस रस को आधा चम्‍मच बेसन और कुछ बूंद शहद के साथ मिलाएं। इस पेस्‍ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के बाद चेहरे को हल्‍के गरम पानी से धोएं। ठंडे फेस पैक से चेहरा बिल्‍कुल ठंडा हो जाएगा।

जायफल और सौंदर्य , जायफलऔर प्यार के पल

जायफल और सौंदर्य 
           


दोस्तों नमस्कार
      आज यहाँ आपको बताना चाहूंगी की किस प्रकार हम अपनी रसोई में आसानी से प्राप्त जायफल से सौंदर्य  लाभ ले सकते हैं

special pack
तीन चम्मच कच्चा दूध
आधा चम्मच जायफल पाउडर 
आधा चम्मच मुलेठी पाउडर 
एक चम्मच चन्दन पाउडर 
एक चुटकी केसर
जायफल और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दूध लें और इसमें केसर को मिला लें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब दूध का रंग हल्का पीला होने लगे तो जायफल, मुलेठी और चंदन का पाउडर मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अब संक्रमित भाग पर इस मिश्रण को लागा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके सूख जाने पर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें और कोई अच्छा सा मॉश्चुराइज़र लगाएं। 

१  जायफल को कच्चे दूध में घिसकर चेहरें पर सुबह और रात में लगाएं। मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे निखारेगा।
२ अक्सर लोगों के शरीर पर चोट आदि लग जाती है। शरीर में किसी जगह पर चोट लगने से काले रंग का निशान हो जाता है। इस निशान को सही करने के लिए जायफल को इस्तेमाल किया जा सकता है। जायफल के साथ सरसों के तेल को मिलाकर चोट वाली जगह पर मालिश करने से यह निशान हल्का होने लगता है। इस तेल की मालिश करने से खून का संचार भी ठीक हो जाता है। शरीर में स्फूर्ति आ जाती है।
३ आजकल ज्यादा काम करने से महिलाओं की आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या होने लगती है। इन काले घेरों की समस्या में भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना आपको जायफल का पेस्ट आंखों के नीचे लगाना होगा। थोड़े ही दिनों में आपको फर्क पता चलने लग जाएगा।
४ हम इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं कि चेहरे की झाइयां कितनी ज्यादा बुरी लगती हैं। ऐसे में आप इनसे निजात पाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको पानी और जायफल को लेना है। फिर इसको किसी पत्थर पर घिसना है। फिर आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना है और सूख जाने के बाद पानी से इसे धो लेना है। जान लें कि ऐसा करने से आपको झाइयों से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही चेहरे पर भी अलग ही ग्लो नजर आएगा।

५ आप एक महीने जायफल का इस्तेमाल करके झुर्रियों की समस्या से भी निजात पा सकती हैं। इसको भी आपको पीस कर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाना है। जिसके बाद आपको कुछ ही दिनों में असर साफ दिखने लगेगा।
चेहरे पर या फिर त्वचा पर पड़ी झाईयों को हटाने के लिए आपको जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसना चाहिए। घिसने के बाद इसका लेप बना लें और इस लेप का झाईयों की जगह पर इस्तेमाल करें, इससे आपकी त्वचा में निखार भी आएगा और झाईयों से भी निजात मिलेगी।
चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए आप जायफल को पीस कर उसका लेप बनाकर झुर्रियों पर एक महीने तक लगाएंगे तो आपको जल्द ही झुर्रियों से निजात मिलेगी।
आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए रात को सोते समय रोजाना जायफल का लेप लगाएं और सूखने पर इसे धो लें। कुछ समय बाद काले घेरे खुद-ब-खुद हट जाएंगे।
अनिंद्रा का स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा असर पड़ता है और इसका त्वचा पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। त्वचा को तरोताजा रखने के लिए भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना जायफल का लेप अपनी त्वचा पर लगाना होगा। फिर आपकी अनिंद्रा की शिकायत भी दूर होगी और त्वचा भी तरोजाता रहेगी।
कई बार त्वचा पर कुछ चोट के निशान रह जाते हैं तो कई बार त्वचा पर नील और इसी तरह के घाव पड़ जाते हैं। यदि आप इस तरह के घावों से निजात पाना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप जायफल में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करें। जहां भी आपकी त्वचा पर पुराने निशान हैं रोजाना मालिश से कुछ ही समय में वे हल्के होने लगेंगे। जायफल से मालिश से रक्त का संचार भी होगा और शरीर में चुस्ती-फुर्ती भी बनी रहेगी।
आप चाहे तो जायफल के लेप के बजाय जायफल के तेल का भी इस्ते‍माल कर सकते हैं।


जायफल त्वचा के लिए एक प्रकृतिक नुस्खा है। लेकिन त्वचा की कौंन सी समस्या में और किस प्रकार जायफल का प्रयोग करना है यह जान लेना बेहद जरूरी है। जायफल का सही प्रकार से उपयोग कर त्वचा की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।

आशा करती हूँ मरी सभी बहने लाभ जरूर उठाएंगी। 

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

केसर और सौंदर्य

केसर और सौंदर्य 



दोस्तों केसर के नाम से हम सभी परिचित है ,यह एक बहुत ही प्रभावशाली सौन्दर्यवर्धक औषधि है ,खूबसूरत त्वचा आपके हुस्न में चार चाँद लगा देती है | तो क्यों न अपनी त्वचा का ख्याल रखकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाया जाय | जी हां, केसर के प्राकृतिक स्पर्श से आपकी त्वचा भी हो जाएगी फूल सी कोमल और चाँद सी उजली बेदाग़।


१. केसर में स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, यह स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है | थोड़ा-सा केसर, चुटकीभर शक्कर, 1-1 टीस्पून पानी और दूध, 2-3 बूंदें नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल | 1 टीस्पून पानी में केसर को रातभर भिगोकर रखें | इसमें बाकी की चीजें भी मिला लें | ब्रेड का एक टुकड़ा लेकर इस घोल में डीप करें और इसे चेहरा क्लीन करें | 15 मिनट बाद चेहरा धो लें | 

२. 1 टीस्पून चंदन पाउडर, थोड़ा-सा केसर और 1-2 टीस्पून दूध | सबको मिलाकर पेस्ट बना लें | चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें |
३.  केसर अच्छा टोनर है और सनटैन भी दूर करता है | थोड़ा-सा केसर मिल्क क्रीम में रातभर मिलाकर रखें | सुबह अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं | यह सनटैन को दूर करता है |
४.  केसर के इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी | एक टेबलस्पून शहद में थोड़ा-सा केसर मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें | त्वचा का ग्लो बढ़ेगा | 
 ५. यह त्वचा को कोमल बनाकर रंगत निखारता है | दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर 2 घंटे तक रखें और इसमें चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद चेहरा धो लें |
६.  इस पेस पैक को बनाने के लिये एक चुटकी केसर, दूध और जैतून का तेल मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाइये। जब पैक सूख जाए तब इसे स्‍क्रब कर के साफ कर लीजिये और चेहरा धो लीजिये।
७. केसर को रातभर मलाई में भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह इन्हें अच्छे से पीस लें और त्वचा में जिस जगह टैनिंग हुई है वहां पर इस पेस्ट को लगाएं। आपको टैनिंग से कुछ ही समय में छुटकारा मिल जाएगा।
८. अगर आप अपने चेहरे की रंगत को साफ करना चाहते हैं तो ऐसे में आप गुलाब जल के साथ केसर के कुछ धागों को मिला सकते हैं। इसके बाद आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आपका चेहरा अपने आप चमकने लग जाएगा।
९. अगर आप भी चेहरे पर होने वाले मुंहासों से परेशान हैं तो ऐसे में आप केसर और तुलसी के कुछ पत्ते पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाकर दस मिनट के लिए सूखने दें। इसका इस्तेमाल करने से मुंहासों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।
१०. सर्दियों के मौसम में दूध में केसर मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है, साथ ही रंग भी निखरता है। चेहरे के लिए फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दूध में थोड़ा सा केसर डालकर रख दें। फिर थोड़ी देर बाद कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। लेप सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हर रोज या फिर हफ्ते में दो बार लगा सकती। 
११. केसर और पपीते से बना पैक लगाने से त्‍वचा बेदाग होती है। केसर में मौजूद प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एक्सफ्लोएटिंग गुण प्रदूषण से पनपे बैक्टीरिया को दूर कर त्वचा को बेदाग व चमकदार बनाते हैं। इसके अलावा पपीता में विटामिन और एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं जो त्‍वचा के लिये बहुत अच्‍छे होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए पका पपीता लेकर उसे अच्‍छे से मैश करके उसमें दूध, शहद और केसर मिला लें। इसको चेहरे पर 10-15 मिनट के लिये लगाकर इसे ठंडे पानी से धो लें।
१२. झुर्रियों को दूर करने का बड़ा ही कारगर उपाय -केसर, शहद और बादाम से बना फेस पैक झुर्रियों को दूर करने में सहायक होता है। इस पैक को बनाने के लिए रात भर बादाम को पानी में भिगोकर बाद में इसका पेस्‍ट बना लें। केसर को भी गुनगुने पानी में भिगोकर बाद में इसमें शहद, नींबू का रस और बादाम को पेस्‍ट मिलाकर इसका पैक बना लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाये, इस पैक को लगाने से कुछ दिन में ही झुर्रियों की समस्‍या दूर होने लगेगी।
१३. टोनर -गुलाब जल मिलाने से यह एक बहुत अच्‍छे त्‍वचा टोनर की तरह काम करता है। त्‍वचा की उचित सफाई के बाद, इसके पीएच को बनाये रखने के रूप में एक टोनर उपयोग के लिए आवश्‍यक होता है। इसके लिए आपको गुलाब जल में केसर के कुछ रेशे मिलाकर स्‍क्रबिंग के बाद अपनी त्‍वचा पर लगाना होगा।
१४. सूखेपन का इलाज़ -ड्राई त्‍वचा की समस्‍या से बचने के लिए आप नींबू और केसर से बना फेसपैक इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नींबू त्‍वचा की गहराई से सफाई और केसर त्‍वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए आधा चम्‍मच नींबू के रस में कुछ केसर के रेशे मिला लें। अगर आपकी त्‍वचा बहुत ज्‍यादा ड्राई है तो आप कुछ बूंदें दूध की भी मिला सकते हैं। इस पैक को आप अपने फेस पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
१५. केसर, दूध और ऑलिव ऑयल से बना फेस पैक सांवलापन दूर होता है। इसलिए गोरी त्‍वचा की चाह रखने वाले लोगों को इससे बने पैक को लगाना चाहिए। इस पैक को बनाने के लिए आप केसर, दूध, गुलाब जल और ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिला लें। इस स्‍क्रब जैसे पैक को लगाने से आपकी त्‍वचा गोरी होने के साथ चमकदार भी बनेगी।
                  आशा है आप इन सभी उपायों को अपना के अपनी त्वचा के साथ अपने प्यार को जरूर दिखाएंगी