सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

कालीमिर्च और सौंदर्य की मिठास

नमस्कार दोस्तों
आज इस ब्लॉग के माध्यम से आप कालीमिर्च की सहायता से किस प्रकार अपनी सुंदरता को बढ़ा सकते हैं ,ये चर्चा करुँगी

१  कालीमिर्च और दही से बना स्क्रब- स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच दही लिजिए। अब कालीमिर्च और दही को अच्छी तरह से मिला लें। इसे तब तक मिलाए जब तक कि ये पेस्ट का रुप न ले ले। जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तब अपने मुंह को गरम पानी से अच्छी तरह से धो लें ताकि आप के मुंह के रोम खुल जाए। और फिर इस पेस्ट को अपने मुंह पर सर्क्युलर मोशन में रगड़े कुछ समय रखनें के बाद मुंह को ठन्डे पानी से धो ले। इससे आप के मुंह के काले धब्बे और निशान गायब हो जाएगें। 
२  कालीमिर्च और शहद से बना मास्क- इस मास्क को तैयार करनें के लिए आपको 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर की आवश्यकता होगी। दोनों को अच्छी तरह एक साथ मिला लेनें पर अपने मुंह पर लगा ले और इसे आधा घंटा सूखनें के लिए छोडं दे। आधे घंटे के बाद मुंह को अच्छी तरह से पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के मुहांसों को कम किया जा सकता है। 
३ काली मिर्च का तेल- 3 बूंद कालीमिर्च का तेल और 100 एमएल करीम या लोशन को लिजिए। ये औषधी सेल्युलाइट के विरुध्द बहुत ही कारगर है। कालीमिर्च के तेल की 3 बूंद को अपनी किसी भी पसंदीदा बॉडी क्रीम में मिलाकर रोजाना सुबह और शाम अपनी जांघो औऱ प्रभावित क्षेत्र पर रगड़े और सेल्युलाइट को हमेशा के लिए अपने स्किन से दूर कर दें।


काली मिर्च के चूर्ण को घी में मिलकर लेप तैयार करें। इस लेप को शरीर के दाद- फोड़ा, फुंसी, चकत्ते के निशान पर लगाएं। ऐसा करने से दाद- फोड़ा, फुंसी, चकत्ते आदि त्वचा रोगों में लाभ होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें