दालचीनी एक वरदान
दोस्तों नमस्कार
आपने घर के मसालों की रानी, दालचीनी का उपयोग तो कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी हर बीमारी का इलाज करने में सक्षम है। और जब दालचीनी के साथ शहद का भी मेल हो जाए, फिर तो यह समझो सोनेपर सुहागे वाली बात हो गई। अगर आप अब तक इसके गुणों से अनजान हैं, तो जरूर पढ़े दालचीनी और शहद के यह अनमोल गुण और उससे होने वाले 10 फायदे -
१ टैनिंग हटाने और स्किन लाइटनिंग के लिए भी दालचीनी बहुत अच्छा ऑप्शन है. एक छोटा केला, 2 चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा नींबू का रस मिलाकर ब्लेंडर में चलाएं. इस पैक की एक पतली परत अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ठंडे पानी से धो लें.२ इसके एंटी-ऑक्सिडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ ऐक्ने से लड़ने और पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं. 1 बड़े चम्मच दालचीनी पाउडर को 3 बड़े चम्मच शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पिंपल्स पर लगाएं. 20 मिनट के लिए रखकर इसे गुनगुने पानी से धो लें. बेहतर रिज़ल्ट्स के लिए इसे रातभर लगाकर रखें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो शहद की जगह नींबू के रस के साथ पेस्ट बनाएं.
३ जो लोग अपनी रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं उनके लिए भी दालचीनी बहुत फायदेमंद है. दालचीनी पाउडर, समुद्री नमक, शहद, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस मिश्रण से चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
४ अगर चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियां दिखने लगी हैं तो दालचीनी आपकी बहुत मदद करेगा. एक चम्मच पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) में कुछ बूंदें सिनामन (दालचीनी) एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं. थोड़ी देर बाद इसे अच्छी तरह मसाज करें और फिर गीला किया हुआ मुलायम कपड़े से पोंछ लें
५ अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो ये नुस्खा आपके बहुत काम आएगा.दालचीनी में मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, खुरदरी और रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. एक बड़े टब में 5 नींबू का रस लें, उसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, ¼ कप दूध, 2 बड़ा चम्मच दालचीनी का पाउडर और आधा कप पानी मिलाएं. इस मिश्रण में अपने पैरों को 15 मिनट के लिए डुबोरकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
६ चेहरे की त्वचा पर बने छिद्र अक्सर बंद हो जाते हैं जिसके लिए हमें पार्लर जाकर क्लीनिंग और फेशियल करवाना पड़ता है। ऐसे में आपके पास दालचीनी का बेहतर विकल्प है। अपने चेहरे पर शहद और दालचीनी के पेस्ट को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इससे सारे छिद्र खुल जाएंगे।
७ जायफल और दालचीनी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे 10 मिनट के लिए लगाएं। इससे चेहरे की दमक बढ़ती है और स्कीन का टोन अच्छा हो जाता है।
८ दालचीनी के इस्तेमाल से सेंसटिव स्कीन सही हो जाती है, यह बैक्टीरिया फ्री और रैशेजरहित हो जाती है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा और शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर फ्रीज में रख लें। इसे 5 दिनों तक इस्तेमाल कर लें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें