लौंग और सौदर्य
नमस्कार दोस्तों
आज आप को लौंग के प्रयोगों के अद्भुत नुस्खे बताती हूँ
लौंगों को रगडकर लौंग का तेल तैयार किया जाता है। एंटीसेप्टिक, प्रदाहनाशी, जीवाणुरोधी व एंटीवायरल गुणों से लैस यह तेल त्वचा एवं बालों से जुडी कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। लौंग के तेल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं। लौंग का तेल पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन एवं विटामिन ए व सी जैसे खनिजों से युक्त है। लौंग ठंडा होता है अतः त्वचा पर लगाने पर यह तेल ठंडक प्रदान करता है। लौंग का तेल दांत के दर्द सहित जलने, कटने व त्वचा संबंधित कई रोगों से छुटकारा पाने में फायदेमंद है। इसके अलावा, यह गंजापन, रूसी व बालों का झड़ना रोकता है
1 लौंग के तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक व रोगाणुरोधी गुण मुंहासों को फैलाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। भद्दे मुंहासों से निजात पाने के लिए इन पर लौंग का तेल लगाएं। इस तेल को रात भर रहने दें और फिर सुबह अपने चेहरे को पानी से धोएं। इसके अलावा, लौंग का तेल ब्लैकहेड व व्हाइटहेड से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
2 लौंग का तेल दाग-धब्बों को ही नहीं बल्कि चोट के निशानों को भी मिटाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक तेल त्वचा की ऊपरी परत को निकालता है तथा दागों को हलका कर उन्हें गायब कर देता है। इस तरह, यह आपकी त्वचा की रंगत को निखारकर उसे स्वस्थ बनाता है।
३ लौंग के तेल में एंटी- ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट एक ऐसा तत्व है जो कि आपकी त्वचा की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ उसे सुंदर भी बनाता है। इसके लिए नहाने से पहले लौंग के तेल से अपनी त्वचा की अच्छे से मालिश कर ले और उसके बाद तीन-चार घंटे के बाद नहा लें इससे आपके त्वचा कोमल और चमकदार हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें