सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

एलोवेरा और त्वचा

दोस्तों नमस्कार ,
आज मैं  आपको एलोवेरा के अनगिनित प्रयोगों में से कुछ चुनिंदा प्रयोग बताती हूँ ,जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को और ताज़ा और खूबसूरत बना सकते है 

 एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद,एक चुटकी हल्दी और कुछ बूँद गुलाबजल और १ चम्मच एलो वेरा जैल । इन सभी को अच्छी तरह से मिला ले और तब मिलाए जब तक सारी समाग्री अच्छी तरह से ना मिल जाए। फिर चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट के बाद साफ पानी से धो दे।
ये लेप मुहासे के दाग मिटा देगा और चेहरे की चमक को भी बढ़ाएगा

  -अंडे को फोड़ ले और उसमे एलओवेरा जैल मिलाए और चेहरे और गर्दन पर लगाए ये ,आपकी त्वचा को सुंदर और चमकदार बनता है। 20 मिनिट के बाद रूई की मदद से इसे निकाल दे। अंडे मे विटामिन होते है जो आपकी की त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होगे।

 -एक पात्र में 2 से 3 चम्मच एलोवेरा का जैल तथा पके आम का गूदा लें। अब इन दोनों को  अच्छे से मिलाएं।फिर  इस मिश्रण में 1 चम्मच नींबू का रस डालें और फिर  अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे तथा शरीर पर लगाएं। यह एक डिटॉक्स पैक है। 10 से २०  मिनट बाद नहा लें।


४  -एलोवेरा जैल की मदद से आप उम्र के निशान, मुहांसे तथा जलने कटने के निशानों से भी छुटकारा पा सकते हैं। सिर्फ एलोवेरा के अंश तथा गुलाबजल का पेस्ट बनाएं और साफ़ त्वचा पर 20 मिनट तक लगाएं। इसे ठन्डे पानी की मदद से धो दें। यह फेस पैक आपकी रंगत को निखारता है। इस पेस्ट को धोने से पहले इसकी 2 से 3 बार चेहरे पर मालिश कर लें।

५  -एलोवेरा जैल, खीरे के रस और दही को आपस में मिलाएं। इसमें जैस्मिन के तेल की कुछ बूँदें भी डालें। इसे त्वचा पर लगाएं तथा त्वचा को इसका पोषण सोखने के लिए 15 मिनट दें। इसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो दें। इस मास्क की मदद से आपके चेहरे से तेल, गन्दगी और अन्य अशुद्धियाँ हटेंगी तथा आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

६ - खीरे के टुकड़ों तथा एलोवेरा जैल को मिलाकर एक महीन पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण में दलिया मिलाएं तथा हिलाते रहे। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं तथा गोलाकार मुद्रा में मालिश करें। इसे 10 मिनट तक सूखने दें तथा इसके बाद धो दें।

७ - शुष्क त्वचा की देखभाल, 1 चम्मच एलोवेरा जैल, 1 चम्मच मक्खन तथा 1 चम्मच बीज रहित खजूर को एक पात्र में लें और इनका पेस्ट बनाएं। अब इसमें 1 चम्मच खीरे का रस तथा 1 चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपनी त्वचा को ठन्डे पानी से धो लें। इस पैक से आपके चेहरे पर चमक आएगी।
कुछ  मिनट तक इसी तरह रखें। इसे अच्छे से धो दें। इससे आपकी त्वचा जवान और ताज़ा नज़र आएगी।

८ - पके हुए पपीते को मिक्सर में डालें। अब इस मिश्रण में 2 चम्मच एलोवेरा जैल डालें। अब इन सबको मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक छोड़ दें तथा उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। इस पैक से आपके चेहरे में निखार आएगा।

 -1 चम्मच एलोवेरा जै ल को 2 चम्मच मलाई के साथ मिलाएं। इसमें 1 चुटकी हल्दी का पाउडर मिलाएं तथा इसे अपने गले और चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक रखें तथा ठन्डे पानी से धो लें। गोरी त्वचा पाने के उपाय, इस जेल में विटामिन सी होता है जो आपकी त्वचा को गोरी करता है तथा मलाई आपकी त्वचा को नमी प्रदान करती है। हल्दी भी रंग गोरा करने में सहायक होती है।

१० - एलोवेरा के जै ल तथा भूरी चीनी की मदद से एक स्क्रब बनाएं। इस स्क्रब को अपनी त्वचा पर लगाएं तथा काले धब्बों तथा अन्य अशुद्धियों से मुक्ति पाएं। यह त्वचा के रोमछिद्र खोलता है तथा उनके अंदर जमा तेल निकालता है। आप पाएंगे कि ये सारे उपरोक्त फेस वाश काफी लाभदायक हैं। पत्तियों से जैल निकालते समय पानी ना मिलाएं। आप पाएंगे कि आपकी त्वचा अशुद्धियों से मुक्त तथा नरम हो गयी है। इससे झुर्रियां भी दूर हो जाएंगी तथा सन टैन भी आसानी से चला जाएगा। आप इन पैक्स को संवेदनशील त्वचा तथा सूखी त्वचा पर आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें