दोस्तों सुंदरता फूलों से
फूल खूबसूरत होते है ,और इन्ही फूलो की मदद से हम अपनी सुंदरता भी फूलो जैसी कर सकते है ,प्रस्तुत है फूलो के कुछ प्रयोग जो आपके सौन्दर्य को फूलो सा कमसिन और खूबसूरत बना देंगे
१ ROSE
1. गुलाब की पंखुड़ियों और गेंहू से बना फेस पैक स्वस्थ और चमकती हुई त्वचा भी प्रदान करता है। बल्कि त्वचा पर गेंहू का उपयोग करने से त्वचा प्राकृतिक रूप से उजली होती है और त्वचा गहराई से एक्स्फोलियेट होती है। गुलाब की कुछ पंखुड़ियां लें और उन्हें धूप में सुखाएं। उन्हें पीसें और पेस्ट बनायें। अब दो चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां, दो चम्मच गेंहू लें और उन्हें आपस में मिलाएं। इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर लगायें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें आपको अपनी त्वचा पर फर्क नजर आएगा।
2. ताज़े गुलाब तथा जपाकुसुम की पंखुड़ियों का पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण में दही, मुल्तानी मिटटी तथा पानी मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। इसे गले तथा चेहरे पर लगाएं तथा 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें।
TRY THIS
एक छोटी चम्मच चंदन की लकड़ी का पेस्ट लें, इसमें गुलाब के तेल के 3 बूँदें, लैवेंडर के तेल की दो बूँदें, और 3 छोटे चम्मच बेसन और हल्दी को मिला लें। ये सारी सामग्री कुछ छाछ के साथ एक कटोरी में मिला लें । समान रूप से चेहरे पर लगायें और 15 मिनिट में धो लें जिससे आपकी त्वचा दिखेगी जवान और ताजा।
२ HIBISCUSS
गुडहल - गुडहल का फूल त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करता है और त्वचा को जवान बनाता है। गुडहल के कुछ फूल लें और उन्हें धूप में सुखाएं। इसका पाउडर बनायें और डिब्बे में स्टोर करके रखें। तीन चम्मच गुडहल का पाउडर लें और इसमें चार चम्मच दही मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच चन्दन का पाउडर मिलाएं और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस फेस मास्क को प्रतिदिन चेहरे पर लगायें और नरम और कोमल त्वचा पायें।
TRY THIS
जीरेनियम और हिबिस्कस की पंखुड़ियों को भूरे चावलों के साथ थोड़ा सा तेल मिलाकर पीस कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगायें और सूखने के बाद साफ़ कपड़े से रगड़ कर हटा दें । यह फेस पैक चेहरे की गंदगी और मुहासों की कीलों को साफ़ कर देता है।
३ LOTUS WITH ALMOND
कमल और बादाम- कमल और बादाम से बना फेस मास्क संवेदनशील और शुष्क त्वचा के लिए कमल का फूल बहुत लाभदायक होता है। कमल का फूल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और बहुत समय तक त्वचा को नम बनाये रखता है। यह रोम छिद्रों को कसता है त्वचा को प्राकृतिक रूप से उजला बनाता है। कमल की 5-6 पंखुड़ियां लें और उसे दूध के साथ पीसें। अब इस मिश्रण में बादाम का पाउडर मिलाएं और इसे चेहरे पर लगायें। कुछ देर बाद पानी से धो डालें। कमल और बादाम के तेल से बना हुआ फेस मास्क आपके चेहरे को चमक प्रदान करता है।
TRY THIS
कमल में कई सारे मिनरल्स से साथ साथ लिनोलिक एसिड होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है । पंखुड़ियों को उबाल कर पीस कर फेस पैक में मिला लें और चेहरे पर लगायें।
४ MOGRA AND MILK
मोगरा और दूध से बना पैक- मोगरे और दूध से बना फेस पैक आपकी त्वचा को नरम बनाता है और त्वचा पर मुंहासों के दाग धब्बे नहीं पड़ने देता। इसमें एंटीऐजिंग गुण पाए जाते हैं जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करते हैं। यह फेस पैक मृत त्वचा कोशिअकाओं को निकालता है और त्वचा को पुनर्जीवित करता है। एक मुट्ठी मोगरे की पंखुड़ियां लें और उन्हें मिलाकर पाउडर बनायें। अब इसमें दो चम्मच दूध, 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इस मास्क को चेहरे पर लगायें। कुछ देर इंतज़ार करें और बाद में पानी से धो डालें।
५ MARIGOLD
सबसे पहले आप एक कप उबलते पानी में गेंदे की कुछ पंखडियां डालें और फिर गैस को बंद करके बर्तन को ढंक दें। जब पानी ठंडा हो जाए, उसे छानकर अपनी त्वचा पर लगाएं। आप चाहे तो इस पानी को बोतल में डालकर रेर्फिजरेटर में रख सकते हैं तथा आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा, आप एक कांच की शीशी में जैतून के तेल के साथ गेंदे की कुछ सूखी पंखडियों को डालकर, इसे 10 दिनों के लिए धूप में रखें। अब इस तेल को छानकर, इस्तेमाल के लिए फिर से कांच की शीशी में डालकर रखें। इस तेल का इस्तेमाल लगभग एक साल के लिए किया जा सकता है।
1. गेंदे के फूल का फेस पैक त्वचा से दाग धब्बों तथा टैन को हटाने में काफी कारगर साबित होता है। गेंदे की पंखुड़ियों को पीस लें तथा इसमें दही और चन्दन का पाउडर मिलाकर एक महीन पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे तथा गले पर लगाएं और आँखों तथा मुंह के पास का भाग छोड़ दें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
2.यह त्वचा के काले धब्बे और एक्ने के दाग भी दूर करता है, जो कि तैलीय त्वचा की वजह से हो जाते हैं। यह पैक त्वचा को साफ़ करता है और इसमें चमक पैदा करता है। गेंदे की पिसी हुई पंखुड़ियों, सूखे आंवला पाउडर, दही और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर एक महीन पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे तथा गले पर लगाएं और आँखों तथा होंठों पर लगाएं। चेहरा धोने के पहले इसे 20 मिनट तक रखें।
६ CHAMELI चमेली
यह सूखी और संवेदनशील त्वचा के लिये श्रेष्ठ होता है । चमेली की पंखुड़ियों को उबाल कर पानी निथार दें और मलाई के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगायें। 15 मिनिट के बाद धो लें.
७ LAVANDER
लेवेंडर चेहरे की त्वचा को साफ़ और खूबसूरत बनाता है। पंखुड़ियों को उबालकर कर पानी अलग कर दें और कुछ मात्रा में ओट का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगायें। कुछ देर बाद सूख जाने के बाद साफ़ पानी से धो लें।
८ FRANZY PANI
यह पैक त्वचा को नरम मुलायम बनाने के लिए बेहतरीन है। इसमें उम्र को छिपाने के भी गुण होते हैं तथा यह झुर्रियों तथा महीन रेखाओं को चेहरे पर आने से भी रोकता है। फरंगी पानी की पंखुड़ियां पीसकर इसमें थोड़ा पानी मिलायें तथा इसमें बेसन डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं तथा सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
९ Chrysanthemumand cchamomile
यह पैक ठण्ड के दिनों में त्वचा को नरम रखता है। इन फूलों में मौजूद एसिड की मात्रा रोमछिद्रों से गन्दगी निकालती है तथा त्वचा को सांस लेने का मौका देती है। यह दाग धब्बों को हटाता है तथा त्वचा की रंगत निखारता है। दोनों फूलों की पंखुड़ियों को पानी में उबालें तथा इसमें एक चम्मच शहद और दूध डालें। इस मिश्रण को सारे चेहरे पर लगाएं तथा गुनगुने पानी से धो लें।
१० Geranium and hibiscus
यह पैक त्वचा से वो सारी अशुद्धियाँ निकालता है जिनकी वजह से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं तथा मुहांसे जन्म लेते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए इन दोनों फूलों की पंखुड़ियों को ब्राउन राइस तथा विटामिन इ के तेल के साथ मिलाएं। इस मास्क को चेहरे तथा गले पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
११ Honeysuckle
ये फूल उम्र को छिपाने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। इस पैक से त्वचा का सूखापन दूर होता है। हनीसकल के फूलों को पीसकर इसे चेहरे पर लगाएं तथा 15 मिनट तक इसे छोड़ दें।
१२ Plumeria
इसके निर्माण के लिए 6 से 7 फूल लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिश्रित करके इसे पीस लें। अब एक पात्र में 2 चम्मच बेसन लें और इसमें पिसे हुए प्लुमेरिया को मिश्रित करें। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक की मदद से आपको एंटी एजिंग का गुण भी प्राप्त होगा।
१३ Lilly flower
इस फेस पैक का निर्माण करने के लिए लिली के फूल की पंखुड़ियां लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिश्रित करें। अब इन उत्पादों को एक ग्राइंडर में डालें तथा इसका एक पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे धो दें।
१४ Sunflower
सूरजमुखी का प्राकृतिक फेस पैक आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी की तारः ही चमकदार बनाने की क्षमता रखता है। सूरजमुखी की पीली पंखुड़ियाँ निकाल लें और इसे एक पात्र में डाल दें। अब इसमें आधे नींबू का रस और एक चम्मच चीनी मिश्रित करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करने के लिए अपनी उँगलियों का प्रयोग करें।