सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

गुरुवार, 25 मई 2017

चन्दन और त्वचा


दोस्तों नमस्कार
चन्दन एक ऐसा नाम है जिससे हम सभी  वाकिफ है ,चन्दन केवल हमारे लिए पूजा में काम आने वाली वास्तु नहीं वर्ण उसकी धीमी खुशबु हमे एक स्वर्गीय वातावरण की याद  दिलाती है ,ये चंदन अपने अनुभूत प्रयगो से हमारी खूबसूरती को भी दिव्य चमक देता है ,
दोस्तों आप के लिए मेरे परखे हुए कुछ प्रयोग प्रस्तुत है,आशा है आप जरूर लाभ उठाएंगे--------------


1. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी लेकर अच्छी तरह मिला लें।इसमें थोड़ा सा दूध डालकर पेस्ट बना लें। पेस्ट ज्यादा पतला न हो।इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगायें और 10 से 20 मिनट तक छोड़ दें।सूखने के बाद चेहरे पर थोड़ा पानी छिड़ककर उंगलियों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मूव करें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।इस क्रिया को हफ्ते में एक बार करें या तब करें, जब धूप के संपर्क में आने से स्किन की रंगत खो जाती है.
2. चंदन पाउडर टमाटर के रस के साथ मिलाकर स्वाभाविक रूप से त्वचा टोन हल्का करने के लिए एक फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेष रूप से इस फेस पैक के नियमित रूप से इस्तेमाल करते रहने से ये प्रभावी रूप से मुँहासे और काले धब्बे से छुटकारा पाने में मदद करता है।
३. एक कटोरे में बादाम पाउडर को चंदन पाउडर और हल्‍के से दूध के साथ मिलाइये। इसेचेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।
४. पिगमेंटेशन स्किन की एक ऐसी समस्या है जो की पुरुष या महिला किसी को भी हो सकती है। इसमें आपकी त्वचा एकदम भद्दी नजर आने लगती है इस समस्या के निवारण के लिए बाज़ार में कई प्रकार की क्रीम और अन्य प्रोडक्ट भी मौजूद हैं। लेकिन पिगमेंटेशन के इलाज के लिए चन्दन सबसे सुरक्षित और नेचुरल तरीका है। दूध और चन्दन की बराबर मात्रा लेकर एक फेस मास्क तैयार करें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और पूरी रात के लिए छोड़ दें। अगली सुबह एक सॉफ्ट कपडे की मदद से अपना चेहरा पोंछ लें। इसके बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। पिगमेंटेशन को कम करने के लिए इस प्रक्रिया को एक महीने तक करें।
५. चेहरे में चमक लाने के लिए पपीता कई तरीके से मददगार होता है पपीते में पोषक तत्वों एवं मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जिससे आपकी त्वचा चमकदार एवं आकर्षक दिखती है। पपीता और चन्दन मिलकर त्वचा के लिए एक बेस्ट फेस पैक तैयार करते हैं। पपीते के छोटे टुकड़े लें और उन्हें मैश करके उनका पेस्ट बनाएं। इसमें 1 से 2 चम्मच चन्दन का पाउडर मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगाएं और 30-40 मिनट तक रखें। सूखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो दें ।
६. आप चेहरे पर लगाने के लिए चन्दन और जैतून के तेल का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए चन्दन का पेस्ट लें और इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिश्रित करें। इस पेस्ट को बराबर रूप से अपने चेहरे और गले पर लगाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे की साडी अशुद्धियाँ दूर हो जाएंगी।
७. खीरा त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने का एक अच्छा स्त्रोत है। इस पेस्ट को बनाने के लिए चन्दन पाउडर लें और इसके बाद इसे खीरे के रस के साथ मिला लें। इस पेस्ट को महीन ही रखें ताकि यह त्वचा के हर हिस्से में अच्छे से फ़ैल सके। इस पेस्ट का प्रयोग त्वचा पर करें और इसे आधे घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे धोने के लिए सादे पानी का प्रयोग करें।
८. अगर चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हों तो अंडे को शहद और चंदन पाउडर मिला कर फेंट करलगाएं। इससे स्‍किन टाइट बन जाएगी।
९. चंदन पाउडर को दही के साथ मिला कर लगाने से चेहरा गोरा बनता है और सन टैनिंगभी मिटती है।चंदन पाउडर में नींबू रस मिलाइये और त्‍वचा पर लगाइये। इससे चेहरे पर निखारआएगा और चेहरा साफ होगा और एक्‍ने से मुक्‍ती मिलेगी।
१०. चन्दन का लाभ, चेहरे को साफ करने के लिए स्क्र्ब्र के रूप में उपयोग करने के लिए आवश्यक मात्रा मे पानी के साथ चावल का पाउडर का उपयोग करते हुए लाल चंदन की लकड़ी का पाउडर मिलाएं। उंगली दिशा निर्देशों का उपयोग गोलाकार गति में करते हुए इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करे।
११. अगर आप दिन के समय घर से बाहर निकलते हैं तो सूरज की किरणों के संपर्क में भी निश्चित रूप से आते हैं। इस बात की काफी संभावना है कि इससे आप सनटैन के भी शिकार हो सकते हैं। परन्तु अगर आप त्वचा पर लाल चन्दन का प्रयोग करें तो इसके आराम और सुकून प्रदान करने वाले गुण आपको लम्बे समय से सूरज के झुलसाने वाले प्रभाव से दूर रखेंगे। अगर आप चन्दन के साथ खीरा और दही का मिश्रण कर दें तो यह लेप और भी प्रभावी हो जाएगा।
१२. गर्मियों में साबुन का प्रयोग करने की बजाय आप लाल चन्दन के पाउडर या पेस्ट का अपने शरीर पर प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इस मौसम में जिन जीवाणुओं के शरीर पर हमला करने की संभावना होती है, वे सब लाल चन्दन के चमत्कारी प्रभाव से समाप्त हो जाएंगे। चंदन का तिलक, हमारे शरीर पर साबुन इस्तेमाल करने का एक कारण खुशबू पैदा करना और शरीर की बदबू को दूर भगाना होता है। लाल चन्दन में भी बदबू भगाने के गुण होते हैं।
१३. गर्मियों के मौसम में आपको त्वचा की जलन और एलर्जी (allergy) का सामना करना पड़ सकता है। आप लाल चन्दन के लेप को लेकर अपने शरीर के उन सारे हिस्सों में लगाएं जहां आपको जलन की समस्या हो रही है। आपकी त्वचा को प्रभावी रूप से आराम प्रदान करने का यह काफी अनोखा और प्राकृतिक तरीका है। आप अपने बॉडी ऑइल (body oil) के साथ भी लाल चन्दन मिश्रित कर सकते हैं और त्वचा के रैशेस (rashes) दूर करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं।
१४. ज़्यादातर महिलाएं चेहरे पर आई झुर्रियों से काफी परेशान रहती हैं। बाज़ार में मौजूद महंगे उत्पादों का प्रयोग करके भी उनकी झुर्रियां दूर होने का नाम नहीं लेती। परन्तु लाल चंदन के फायदे एक ऐसा तत्व है जो आसानी से आपकी त्वचा की झुर्रियों को दूर कर देता है। इसमें त्वचा को डेटोक्सीफाई (detoxify) करने के अलावा उम्र के निशान छिपाने के गुण भी होते हैं।
      आशा है आप को फायदा होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें