सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

दही और सुंदरता

दोस्तों नमस्कार
        आज मैं दही से जुडे  सुंदरताके  राजो पर से पर्दा उठाउंगी  दही भी एक ऐसा ही खजाना है, जिसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद हो सकता है। दही का स्वास्थ के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। जो हर घर में आसानी से पाया जाता है। इसका उपयोग चेहरे के अलावा बालों में भी करते है, जिससे आपके बालों में एक अलग सी चमक देखने को मिलेगी और इससे बालों का रूखापन भी दूर  होता है
१  जब हमारा चेहरा रूखा और बेजान नजर आ रहा हो, तब चोकर के साथ दही मिलाकर लगाएं। कुछ मिनट के बाद सुखने पर इसे धो लें। आपके चेहरे में नमी के साथ अच्छा निखार भी आ जाएगा। इससे ब्लैक हैडस भी कम होते हैं।
२   चेहरे पर दही की मसाज करने से स्किन मुलायम होती है। दही में बेसन मिलाकर लगाने से चेहरा चमकदार दिखेगा।
३  स्किन की देखभाल, 1 चम्मच नींबू के रस में आधा कप दही मिलाएं और इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए फ़्रिज में रख दें, इस मिश्रण से नाखूनों और हाँथो की मालिश करें, इसे 1 हफ़्ते इस्तेमाल करने पर ही आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
४   एक चम्मच ओलिव आयल में एक चम्मच दही मिलाए, इसमें थोड़ा सा जई का आटा मिलाए और मोटा पेस्ट बना लें, इसे चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनिट बाद धो लें।
५ 2 चम्मच जई का आटा, एक चम्मच दही और 1 अंडा लें, इस पूरी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और चेहरे और गर्दन पर लगाए और 15 मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो लें।
६    तीन चौथाई कप दही, आधी पीच, आधा खीरा और 1 गाजर लें तथा इनका पेस्ट बनाएं। इन सबको मिलाकर चेहरे तथा गले पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें तथा चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को नमी प्रदान करती है तथा त्वचा गोरी करती है।
७   त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाने के लिए दही को अंडे, अजमोद तथा दलिये के साथ मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर साफ़ और मुलायम त्वचा पाएं।
८   1 चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पूरे शरीर पर मालिश करें और 3-4 मिनिट बाद गर्म पानी से धो लें, त्वचा तरोताजा हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें