सुंदरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुंदरता का सृजन कला है।और सुंदरता को सहेजना पूजा ,ईश्वर द्वारा प्रदत इस देंन को संभालना हर नारी का कर्तव्य है आइये ईश्वर द्वारा ही दी गयी जड़ीबूटियों के प्रयोग से इस कर्त्वय को निभाए

गुरुवार, 25 मई 2017

आंध्रा स्पेशल बाथ पॉवडर

दोस्तों आज आँध्रप्रदेश में जानी मानी विधि से आपका परिचय कराती हु ,आप इससे तैयार करे और इस्तेमाल करे आपको बहुत ही फायदा होगा ,और आपकी सुंदरता बहुत बढ  जाएगी ,ये केवल चेहरे ही का नहीं पुरे शरीर की सुंदरता का नुस्खा है 




बाजार में कई पाउडर उपलब्ध हैं पर सुन्नी पिंडी एक ऐसी पारंपरिक पाउडर है जो आंध्र प्रदेश के लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाती है। यह त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाकर उसे मुलायम करने में मदद करती है। कई घरों में यह पाउडर साबुन की जगह पर इस्तेमाल की जाती है।
नहाने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला एक जाना माना पाउडर, जो शरीर को सुकून देने के लिए जाना जाता है तथा भारत के दक्षिणी हिस्से में उपलब्ध होता है, सुन्नी पिंडी कहलाता है। यह ख़ास नहाने का पाउडर शरीर के लिए एक बेहतरीन स्क्रब और एक्सफोलिएट (scrub and exfoliate) का काम करता है। एक बार जब आप इसका प्रयोग करने लगें तो आपकी त्वचा काफी नरम और मुलायम हो जाएगी।
सुन्नी पिंडी शरीर को प्राकृतिक रूप से स्क्रब करता है तथा इसमें वो सारे पोषक पदार्थ और जड़ीबूटियां मौजूद होती हैं जिनसे हमारी त्वचा को पोषण प्राप्त होता है। इसमें प्रयुक्त होने वाली हर एक सामग्री का अपना अलग मूल्य तथा पोषक गुण होता है। इसमें मौजूद मटर, चने के आटे तथा चावल के आटे में त्वचा को एक्सफोलिएट करने के बेहतरीन गुण होते हैं। इसके अलावा हल्दी, तुलसी के पत्तों और नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण (anti bacterial properties) होते हैं। अगर आपको त्वचा में किसी तरह की जलन का अनुभव हो रहा है, या फिर किसी तरह का संक्रमण हुआ है तो ये मिश्रण आपके ऊपर काफी कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद बादाम की वजह से आपको अपनी त्वचा के लिए पर्याप्त पोषण भी प्राप्त होता है। अगर सुन्नी पिंडी के इस पैक में एसेंशियल ऑयल्स (essential oils) भी मिला दिए जाएं तो त्वचा की बेहतरीन रूप से मॉइस्चराइसिंग (moisturizing) शत प्रतिशत संभव है।
सामग्री --
हरे चने का आटा – 250 ग्राम
चने की दाल – 250 ग्राम
काबुली चना –250 ग्राम
ताज़ी पीसी हुई हल्दी – 25 ग्राम
मुलतानी मिटटी – 200 ग्राम
गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर – 30 ग्राम
संतरे के छिलके का पाउडर – 30 ग्राम
नीम के पत्तों का पाउडर – 30 ग्राम
शती – 30 ग्राम
चावल का आटा – 30 ग्राम
गेहू का आटा – 30 ग्राम
तुलसी का पाउडर – 10 ग्राम
4-5 बादाम
1 बड़ा चम्मच मेथी के बीज
इस्तेमाल विधि --
1 बड़ा चम्मच मेथी के बीज
सुन्नी पिंडी को पानी, दूध, नींबू का रस, मसली हुई ककड़ी, टमाटर का रस या दही इनमे से किसी एक में मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
जिस भाग पर आपको सुन्नी पिंडी लगानी हो उस पर तील का तेल, नारियाल का तेल, जैतून का तेल या सरसों का तेल इनमे से किसी एक तेल से मालिश करें।
तेल लगाने से सुन्नी पिंडी त्वचा से अच्छी तरह से चिपक जाती है।
सुन्नी पिंडी को त्वचा पर सूखने के लिए छोड़ दें और सूखने पर पानी से धो डालें।
सुन्नी पिंडी आपकी त्वचा से धुल, मिटटी हटाकर मृत कोशिकाओं को भी निकालती है। इससे आपकी त्वचा मुलायम, साफ़ और उजली दिखती है।
सुन्नी पिंडी त्वचा में खून के बहाव को नियमित करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें