हमारे बाल और कुछ अद्भुत प्रयोग
मेथी (Control hair fall with Methi)
मेथी बालों को पोषण देने के साथ झड़ने से भी बचाती है. बालों के लिए मेथी का प्रयोग करने के लिए मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद सुबह भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बना लें, इस मेथी के पेस्ट में 2 चम्मच दही और एक अंडे का सफ़ेद हिस्सा मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स कर बालों की जड़ों से लेकर पूरी लम्बाई में लगा लें. इसे हेयर मास्क की तरह बालों में एक से दो घंटों के लिए रहने दें और किसी माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को धो लें.
hibiscuss
हिबिस्कस या जसवंत के लाल रंग के फूल बालों के लिए बहुत खास होते हैं. जसवंत के फूलों को शुद्ध नारियल के तेल में पका लें. जब फूलों का रंग काला हो जाये तो इसे तेल से छानकर अलग कर इस तेल को एक बोतल में भरकर रखें. इस तेल का नियमित रूप से प्रयोग करने पर किसी भी कारण से झड़ते बाल की समस्या दूर होती है.
गुड़हल के फूलों द्वारा बालों का उपचार एक भारतीय प्राचीन परम्परा है और आयुर्वेद में भी इस उपचार के बारे में बताया गया है. अगर आप बालों को तेजी से लम्बा करना चाहती हैं तो गुड़हल के लाल फूलों को मेहँदी के ताजे पत्तों के साथ पीस कर बालों में मास्क की तरह लगा कर कम से कम 2 घंटे रखें और इसके बाद किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू से धों लें. यह बालों को जल्दी लम्बा बनाने का प्राकृतिक उपाय है.
onion
प्याज सल्फर (sulphur) का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो बालों में कोलेजन (collagen) की मात्रा बढ़ाकर उनकी बढ़त में सहायता करते हैं। इसके रस को सिर पर लगाने से बालों के झड़ने से राहत मिलती है। एक प्याज लें, इसके छोटे टुकड़े करें तथा इसे ब्लेंडर (blender) में डालकर इसका रस निकालें। इस रस को अपने सिर की त्वचा तथा बालों पर अच्छे से लगाएं और इसे 15 मिनट तक रहने दें। अब बालों को एक सौम्य शैम्पू से धो दें तथा इन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दें। इस विधि का प्रयोग हफ्ते में दो बार करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
garlic
बालों को झड़ने से रोकने के उपाय, प्याज की ही तरह लहसुन में भी सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि प्राकृतिक रूप से बालों की बढ़त में सहायता करने वाली तमाम पारंपरिक औषधियों में लहसुन की मात्रा होती है। इस विधि के अंतर्गत लहसुन के कुछ फाहों को पीस लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं तथा इस मिश्रण को कुछ मिनट तक उबालें। अब इसे ठंडा होने दें तथा ऐसा होने के बाद इस मिश्रण से सिर की मालिश करें। अब इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें तथा फिर अपने बालों को धो लें। इस प्रक्रिया का प्रयोग हफ्ते में दो बार अवश्य करें।
coconut oil
नारियल का तेल विटामिन से भरपूर होता है तथा बालों के लिए बेहतरीन होता है। इस तेल को गर्म करें तथा सिर पर धीरे धीरे मालिश करें। इसके बाद एक तौलिया लें तथा इसे गरम पानी में डुबोएं। इसके बाद इसे सिर के चारों तरफ बाँध लें। इस विधि से आपका सिर सारे तेल को अपने में समाहित कर लेता है। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें तथा किसी शैम्पू से धो लें। मज़बूत बालों के लिए इस विधि का प्रयोग हफ्ते में 1 बार करें।
pear
यह एक ऐसा फल है जिसके आपके बालों और त्वचा पर काफी फायदे हैं। अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं तो इन्हें नमी की ज़रुरत पड़ेगी। नाशपाती में विटामिन इ के गुण होते हैं जो बालों को घना करने में मदद करते हैं। इसे बालों में लगाने का भी एक तरीका है। सबसे पहले एक नाशपाती लें और उसका नरम हिस्सा निकालें। अब इसे एक पात्र में डालें तथा इसमें एक छोटा मैश्ड केला और 2 चम्मच जैतून का तेल डालें। इसे अच्छे से मिलाकर बालों के कोने कोने में लगाएं तथा 30 मिनट तक छोड़ दें। इस समय तक सारे पोषक पदार्थ आपके सिर में चले जाएंगे। अब इसे एक सौम्य शैम्पू से धो दें।
long hairs
बाल लम्बे कैसे करे, आपके बालों को प्रोटीन की काफी ज़रुरत होती है जिससे वो घने और लम्बे हो सकें। इस घरेलू उपाय से आपके बालों को प्रोटिने मिल सकती है। यह कमी अण्डों से पूरी हो सकती है। अगर आपके बाल लम्बे हैं तो आपको 2 अंडे लगेंगे, पर छोटे बालों में 1 ही अंडा काफी है।अंडे को एक पात्र में अच्छे से फेंटें तथा इसे तब तक करें जब तक कि यह मिश्रण हलके पीले रंग का न हो जाए तथा सफ़ेद भाग पूरी तरह गायब न हो जाए। अब इसे ब्रश से या हाथों में दस्ताने पहनकर लगाएं और बालों के एक एक कण में इसका प्रयोग करें। इसे आधे घंटे तक रखें तथा सौम्य शैम्पू तथा गुनगुने पानी की मदद से धो दें।
black pepper
काली मिर्च खाने का स्वाद तो बढ़ाती है, साथ ही इससे सफेद होते बाल भी काले होने लगते हैं। इसके लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।
alovera
बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बालों का झडऩा और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस बना कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं।
curd
सफेद होते बालों का रंग प्राकृतिक रूप से बदलने के लिए दही का इस्तेमाल करें। इसके लिए हिना और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाइये। इस घरेलू उपचार को हफ्ते में एक बार लगाने से ही बाल काले होने लगते हैं।
bhringraj
भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ें बालों के लिए वरदान मानी जाती हैं। इनका पेस्ट बना कर नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में एक घंटे के लिए लगाएं। फिर बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे बालों की कंडीशनिंग भी होगी और बाल काले भी होंगे।
kurry patta
सफेद हो रहे बालों के लिये कढ़ी पत्ता बहुत ही अच्छा होता है। नहाने से पहले कढ़ी पत्ते को नहाने के पानी में छोड़ दें और एक घंटे के बाद उस पानी से सिर धो लें। या फिर आंवले की तरह कढ़ी पत्ते को भी बारीक काटकर और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे भी लाभ होगा।
pure ghee
बुजुर्गो को अकसर आपने सिर पर देसी घी से मालिश करते हुए देखा होगा। घी से मालिश करने से त्वचा को पोषण मिलता है। प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
multanni mitti
बालों की हर तरह से देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक और सरल उपाय है. इसे बालों की सुरक्षा और देखभाल के लिए कई वर्षों से महिलाएं इस्तेमाल करती आ रही हैं. मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर रखें और इसे नर्म हो जानें दें. अब इसमें एक अंडे का सफ़ेद हिस्सा और दही मिलाकर पैक बना लें. इसे बालों की जड़ों और पूरे बालों में 1 घंटे तक लगा के रखने के बाद धोकर साफ़ करें. यह बालों को प्राकृतिक रूप से लम्बा करने का तरीका है जो इसे बढ़ने में मदद करता है.
mustured mask
1 चम्मच सरसों के पाउडर को २ चम्मच जैतून के तेल, 1 अंडे और पानी की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं तथा बालों पर पूरी तरह लगाएं। इस समय सिर की त्वचा पर ज़्यादा ध्यान दें। एक शावर कैप लगाएं तथा इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को एक सौम्य शैम्पू से धो लें। सरसों रक्त के संचार में वृद्धि करता है और इस तरह बालों की बढ़त में भी सहायता करता है।
kalonji oil
1 बड़ा चम्मच कलौंजी लें, उन्हें पीस लें
1 चम्मच मेथी के बीज लें, उन्हें पीस लें
पैन में 100 मिलीलीटर नारियल का तेल लें
इसमें पीसे हुए कलौंजी और मेथी के बीज जोड़ें
एक पैन में कुछ पानी उबालें, जब यह उबलने लगे तब आंच को बंद कर दें. इस गर्म पानी में तेल रखें, सीधे तेल गरम न करें
इसे गर्म पानी में 15 मिनट के लिए रखें
अब इस पानी को कांच की एक साफ बोतल में रखें
इसे सूर्य के प्रकाश में 15 दिनों के लिए रखें
अब आपका तेल तैयार है
इसे नियमित रूप से बालों के तेल के रूप में प्रयोग करें
hibiscuss oil
गुडहल तेल यह तेल बालों को पतला होने तथा झड़ने से रोकता है। इसे तैयार करने के लिये विधि पढ़ें - सामग्री- 3-4 गुड़हल के फूल, मुठ्ठीभर उसकी पत्तियां, 1 चम्मच मेथी दाना और नारियल तेल। विधि - गुड़हल और पत्तियों को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना कर एक बरतन में डालें। फिर उसमें नारियल तेल डाल कर गरम करें। इस पेस्ट को लगातार चलाती रहें। फिर इसमें मेथी दाना डाल कर कुछ सेकेंड गरम करें। आपका तेल तैयार है, इसका जब भी प्रयोग करें, हल्का सा गरम कर लें।
tulsi oil
तुलसी तेल बालों में चमक और जड़ से मजबूती प्रदान करने के लिये यह तेल लगाएं। सामग्री- तुलसी पावडर, नारियल तेल, पानी और मेथी दाना। विधि- 2 चम्मच तुलसी पावडर में थोड़ा सा पानी मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। एक बरतन में नारियल तेल गरम करें, जब तेल में उबाल आने लगे तब उसमें तुलसी पेस्ट डालें। तेल को चलाती रहें। फिर इसमें मेथी के दाने डालें। जब हो जाए तब तेल को छान कर किसी शीशी में भर लें। तेल को हमेशा गरम कर के प्रयोग करना चाहिये।
amla oil
आंवला तेल [आमला और कडी पत्ते से बनाइये बालों को काला करने वाला तेल] बालों का झड़ना, असमय सफेद होना या फिर अन्य बालों की समस्याओं के लिये आंवले का तेल काफी लाभकारी है। इसे बनाने की विधि जानें- सामग्री- आंवला पावडर, नारियल तेल और पानी। विधि - एक बरतन में, आंवला पावउर और पानी मिक्स कर के 15 मिनट तक उबालें। आंच बंद करें और इस तेल को ठंडा होने दें।फिर इसे छान कर किनारे रखें। अब अलग से जरा सा आंवला पावडर ले कर थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। अब एक दूसरे बरतन में, तैयार किया हुआ आंवले का पानी, नारियल तेल और पेस्ट मिलाएं। इसे आंच पर रखें और इसे तब तक उबालती रहें जब तक कि यह गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए। इसे लगातार चलाना होता है। उसके बाद स्टोव बंद कर दें। अब आप इस तेल को हल्का ठंडा हो जाने के बाद सिर पर लगा सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें