फलो के छिलको से सौंदर्य
फलो से सौंदर्य बढ़ाना आप सब जानते है यहाँ आप को फल के छिलको से सौंदर्य बढ़ाने की विधि बताती हूँ सभी विभिन्न सोर्स से उपलब्ध की गयी है
ORANGE PEEL
संतरे के छिलके को दूध में पीसकर छान लें या कच्चे दूध व हल्दी में मिलाकर चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे के मुंहासे और धब्बे कम हो जाते हैं। वहीं, त्वचा की चमक भी बनी रहेगी। संतरे के छिलके बहुत ही लाभदायक होते हैं। ये आपकी त्वचा को गहराई से ठीक करते हुए आपकी त्वचा के रंग को भी निखारते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन सी और ए पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी आपके रंग को निखारता है और विटामिन ए, झुर्रियों, काले धब्बों को कम करता है। इतना ही नहीं यह मुंहासों को भी दूर करता है।
BANANA PEEL
केले के छिलके से त्वचा में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियों को दूर करना चाहती हैं तो इसके लिए केले का छिलका सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। आप इसे अंडे की जर्दी (पीला भाग )में पीस कर चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएंगी। केले के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हानिकारक यूवी किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता है।
POMEGRANATE PEEL
अनार के फायदों के बारे में तो आपको पता ही होगा, पर आज हम आपको इसके छिलकों के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अनार के छिलके आपकी त्वचा और बाल दोनों को पोषण देते हैं। यह मुंहासे से बचाता है और नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। अनार के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करने मदद करते हैं। इतना ही नहीं त्वचा को मुंहासों व संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सुखाकर तवे पर भून लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीसें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे आपके मुंहासे दूर हो जाएंगे। इसके छिलके रंग भी निखारते हैं, साथ ही बढ़ती उम्र को भी कम करते हैं।
PATATO PEEL
आलू कोई फल नहीं है मगर फिर भी यह त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। यह त्वचा का रंग निखारता है और आंखों के नीचे की सूजन को भी कम करता है।
LEMON PEEL
झुर्रियों, एक्ने, पिग्मेंटेशन और गहरे निशानों से बचाने में नीबू के छिलकों की कोई सानी नहीं है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। जिससे आपका रूप निखरता है। इसके अलावा नीबू के छिलके में एन्टीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के भी गुण होते हैं, जो त्वचा के रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा का रंग भी निखारता है।
APPLE PEEL
सेब के छिलकों में इतने अधिक पोषक तत्व होते हैं कि ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। छिलके सहित एक सेब में चार से पांच ग्राम फाइबर होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स भी पाया जाता है जो नए सेल को बनाने में मदद करता है और फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।
BOTTEL GOARD PEEL
लौकी के छिलकों को पीसकर चेहरे पर लेप लगाने से त्वचा में निखार आता है। इसे काटकर यदि आप पैर के तलवों पर मलते हैं तो पैर की गर्मी व जलन दूर होती है। इसके अलावा लौकी पेट के रोग को दूर करने में भी मदद करती है।
Luffa Gourd PEEL
तोरी के ताजा छिलकों को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा साफ हो जाती है। इतना ही नहीं इसकी बेल को दूध या पानी में घिसकर 5 दिनों तक सुबह शाम पीने से पथरी के रोग में आराम मिलता है।

ज्ञानवर्धक
जवाब देंहटाएं